फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pavements are sold here every night for 100 rupees

Saharanpur News: यहां हर रात 100 रुपये में बिकते हैं फुटपाथ

Wed, 25 Sep 2024 03:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 25 Sep 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Pavements are sold here every night for 100 rupees
सहारनपुर। महानगर में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के पास हर रात 100 रुपये में फुटपाथ बिकता है। जहां रात होते ही दुकानों के सामने फुटपाथ पर अवैध रूप से फोल्डिंग पर बिस्तर लगा दिया जाता है। रात में ठहरने वाले व्यक्ति से सुबह सात बजे तक के लिए 100 रुपये लिए जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि वहीं से वाहन गुजरते रहते हैं। न नगर निगम इस पर ध्यान दे रहा और न ही पुलिस। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है। अमर उजाला टीम ने इसे लेकर सोमवार की रात में पड़ताल की तो कुछ ऐसा ही सामने आया।
विज्ञापन

समय रात के करीब 10 बजे थे। अमर उजाला टीम रेलवे रोड पर पहुंची। यहां पर कहीं चाय की दुकान के सामने फोल्डिंग पर बिस्तर लगे हुए थे तो कहीं खाली दुकानों के बाहर। रिपोर्टर ने दुकान पर जाकर पूछा कि रात बितानी है, एक बिस्तर चाहिए। इस पर वहां मौजूद दुकानदार ने स्पष्ट कहा कि 100 रुपये लगेंगे। टेबल फैन पंखा लगा देंगे। इसके बाद रिपोर्टर दूसरे दुकानदार के पास पहुंचा। वहां पर जाकर बिस्तर पर रात बिताने का रेट पूछा। दुकानदार ने पहले 100 रुपये मांगे और फिर 80 रुपये में सौदा तय हो गया। इस तरह कई दुकानों पर जाकर पड़ताल की गई।
विज्ञापन


- पुलिस और बारिश की जिम्मेदारी हमारी
रिपोर्टर ने जब पूछा कि फुटपाथ पर बिस्तर लगा है अगर रात में बारिश आ गई तो कैसे होगा। इस पर दुकानदार ने कहा कि कोई दिक्कत नहीं है। बारिश में आपको छत उपलब्ध कराई जाएगी। फिर रिपोर्टर ने पूछा कि अगर पुलिस ने आकर परेशान किया तो क्या होगा। दुकानदार ने यह भी दो टूक जवाब दिया। बेफिक्र रहो, काफी समय से यह काम कर रहे हैं। पुलिस की जिम्मेदारी भी हमारी होगी। हालांकि बाद में रिपोर्टर ने वहां पर रात में रुकने से मना कर दिया, लेकिन बड़ा सवाल है कि फुटपाथ पर फोल्डिंग बिछाकर होटलों की तरह ग्राहकों को सुलाने की अनुमति नगर निगम ने दे रखी है या फिर पुलिस ने। कोई हादसा होता है तो जिम्मेदार कौन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पिछले दिनों सभी को हटवा दिया गया था। अगर अब भी फुटपाथ पर इस तरह ग्राहकों को सुलाया जा रहा है तो यह गंभीर है। मामले में कार्रवाई की जाएगी। - अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी
- यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है। रात के समय मौका मुआयना कर देखा जाएगा। अगर ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी। - सुधीर शर्मा, अतिक्रमण प्रभारी नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed