फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Patients with home isolation will now get cylinders only in collectorate

होम आइसोलेशन वाले मरीजों को अब कलक्ट्रेट में ही मिलेगा सिलिंडर

Wed, 12 May 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Patients with home isolation will now get cylinders only in collectorate
सहारनपुर। होम आइसोलेशन के मरीजों को अब ऑक्सीजन सिलिंडरों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए डीएम ने कलक्ट्रेट में ही सिलिंडरों की व्यवस्था कर दी है। बुधवार शाम तक यहां से 31 ऑक्सीजन सिलिंडर कोरोना मरीजों के परिजन ले चुके हैं।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे मरीजों के परिजनों को ऑक्सीजन सिलिंडर लेने के लिए पहले सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय और फिर कुम्हारहेड़ा स्थित गैस प्लांट पर जाना पड़ता था। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इसको देखते हुए डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर में ही ऑक्सीजन सिलिंडरों की व्यवस्था करा दी है। सिटी मजिस्ट्रेट से अनुमति लेकर अब यहीं से ऑक्सीजन सिलिंडर लिया जा सकेगा।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी का कहना है कि ऑक्सीजन सिलिंडर की अनुमति के लिए किसी चिकित्सक का पर्चा जरूरी होगा, जिसमें मरीज के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता बताई गई हो। बड़े सिलिंडर के लिए 300 रुपए और छोटे सिलिंडर के लिए 200 रुपए चुकाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed