फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Patients will be searched from house to house to end fever

बुखार के खात्मे के लिए घर-घर खोजे जाएंगे मरीज

Tue, 22 Oct 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Patients will be searched from house to house to end fever
सहारनपुर। जनपद में बुखार और डेंगू के प्रकोप को देखते हुए चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड़ पर है। मंगलवार को हुई बैठक में सीएमओ डॉक्टर बीएस सोढ़ी ने डेंगू की रोकथाम और बुखार के खात्मे के लिए मरीज खोजी अभियान चलाने के निर्देश दिए। एएनएम घर-घर जाकर मरीजों का पता लगाएंगी और नगरीय हेल्थ पोस्ट पर इलाज कराएंगी।
विज्ञापन

मंगलवार को नेहरू मार्केट स्थित रिर्वेंपिंग केंद्र पर हुई बैठक में सभी नगरीय हेल्थ पोस्ट प्रभारी, नगर क्षेत्र में तैनात समस्त एएनएम ने प्रतिभाग किया। सीएमओे ने अपने-अपने क्षेत्र में घर घर जाकर सर्वे करने के निर्देश दिए। कहा कि यदि कोई बुखार का मरीज मिलता है तो तुरंत उसका इलाज कराया जाए। उन्होंने सर्वे के दौरान घरों में रखे कूलर, गमलों, छतों पर पड़े डिब्बों, बर्तनों और टायरों में जमा पानी साफ कराने के निर्देश दिए। मरीजों को जिला चिकित्सालय सहारनपुर एवं मेडिकल कालेज पिलखनी भेजने को कहा। एएनएम को मरीजों के नाम और मोबाइल नंबर भी अपने रजिस्टर में दर्ज करने होंगे। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुखार प्रभावित क्षेत्रों में लगातार फॉगिंग और एंटी लारवा का छिड़काव कराया जा रहा है। टीमें कैंप कर लोगों का इलाज कर रही हैं। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed