फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Patients will be searched by survey, treatment will be available at home

सर्वे कर खोजे जाएंगे मरीज, घर पर ही मिलेगा इलाज

Thu, 16 Sep 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Patients will be searched by survey, treatment will be available at home
सहारनपुर। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला 19 सितंबर से पुन: शुरू हो रहा है। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री ने मेला शुरू करने के साथ ही सर्वेक्षण शुरू करने के भी आदेश दिए हैं। सर्वेक्षण के लिए चिकित्सा विभाग की टीमें घर-घर जाकर मरीजों की खोज करेंगी। मरीजों को घरों पर ही इलाज मुहैया कराएंगी। साथ ही गंभीर रोगियों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाकर इलाज की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

19 सितंबर को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की तैयारियां चल रही हैं। मेला सरकारी अस्पतालों में लगाया जाएगा। जहां लोगों को योग्य चिकित्सकों द्वारा परामर्श, जांच और दवा की मुफ्त सुविधा मिलेगी। जिन मरीजों को ऑपरेशन की जरूरत होगी, उनको ऑपरेशन के लिए भेजा जाएगा। साथ ही इस बार संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया और अन्य वायरल बीमारियों के मरीजों की खोज के लिए घर-घर सर्वेक्षण भी किया जाएगा। चिकित्सा विभाग की टीमें घर-घर जाएंगी। टीमें यह देखेंगी कि दो वर्ष की आयु तक के बच्चों को सभी प्रकार के टीके लगे हैं या नहीं। गर्भवती का टीकाकरण हो रहा है या नहीं। संचारी रोगों और वायरल बीमारियों के मरीज यदि हैं तो उनकी सूची तैयार की जाएगी। सामान्य मरीजों को घर पर ही जरूरी दवाएं मुहैया कराई जाएंगी। यदि मरीज गंभीर है, उसे भर्ती करने की जरूरत है तो टीम की जिम्मेदारी होगी कि वह एंबुलेंस बुलवाकर परिजनों की सहमति से मरीज को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज की व्यवस्था कराएंगी। सर्वेक्षण में टीबी के मरीजों को भी खोजा जाएगा, जिसकी सूची जिला क्षय रोग अधिकारी को मुहैया कराकर इलाज की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला 19 सितंबर से पुन: शुरू हो रहा है। इसकी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। साथ ही घर-घर सर्वेक्षण किया जाएगा, जिसमें मरीजों को खोजकर उनका इलाज कराया जाएगा। भर्ती करने की जरूरत पड़ी तो एंबुलेंस के जरिए मरीज को घर से लाकर अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed