{"_id":"68964f5954a2bf342f04edad","slug":"patients-increased-due-to-rain-viral-infection-is-cured-in-three-days-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-155937-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बारिश से बढ़े मरीज, तीन दिन में ठीक हो रहा वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बारिश से बढ़े मरीज, तीन दिन में ठीक हो रहा वायरल
Sat, 09 Aug 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे मरीज। 
सहारनपुर। बारिश से वायरल बुखार के मरीजों में बढ़ोतरी हुई है। तेज बुखार में मांसपेशियों और आंखों में भी दर्द हो रहा है। दो से तीन दिन वायरल बुखार को ठीक होने में लग रहे हैं। दवा बीच में छोड़ने पर आठ से 10 दिन का समय लग रहा। लक्षण दिखाई देने तक दवाई लेते रहें। बदलते मौसम में सावधानी बरतें।
पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव आया है। तीन दिन लगातार बारिश होती रही। उसके बाद तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी हुई। सरकारी और निजी अस्पतालों में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1094 मरीज पहुंचे। फिजिशियन ओपीडी में 200 से अधिक मरीज आए। इनमें अधिकांश वायरल बुखार के मरीज है।
फिजीशियन डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि तेज बुखार, आंखें लाल होना, मांसपेशियों में दर्द और बेहद कमजोरी महसूस हो रही है। लक्षण उभरने पर दवाएं लेने और आराम करने से अमूमन बुखार तीन में ठीक हो रहा है।
विज्ञापन
कई ऐसे भी मरीज ओपीडी में आ रहे हैं, जिन्होंने खुद ही दवा ले ली या फिर आराम मिलने पर दवाएं बंद कर दी। ऐसे मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। ठीक होने में दोगुना समय लग रहा है।