फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Patients deviating from CHC's Kovid Hospital

सीएचसी के कोविड अस्पताल बनाने से भटक रहे मरीज

Thu, 29 Oct 2020 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Patients deviating from CHC's Kovid Hospital
सीएचसी परिसर में स्थित रेशम विकास विभाग का कार्यालय - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर। फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 अस्पताल बनने के बाद से क्षेत्र के रोगियों को भटकना पड़ रहा है। ओपीडी और इमरजेंसी सहित सभी सुविधाएं बंद होने के चलते गंभीर रुप से घायल होने वालो को भी सहारनपुर या देहरादून जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तीस मार्च को फतेहपुर सीएचसी परिसर में कोविड-19 लेवल वन अस्पताल बनाया गया था। इसे उच्चीकृत कर लेवल टू कर दिया गया था। कोविड अस्पताल बनने के बाद से ही यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं बंद कर दी गई थी। फतेहपुर सीएचसी के रिकार्ड के अनुसार औसतन यहां बाहय रोगी विभाग में साढे़ तीन सौ रोगी रोज उपचार पाते थे। प्रत्येक माह के डेढ़ सौ के करीब प्रसव भी होते थे। ये सब रोगी तो भटक ही रहे हैं सबसे ज्यादा दिक्कत सड़क हादसों के शिकार घायलों को हो रही है। देहारादून हाईवे पर स्थित होने के चलते यहां दुर्घटना के घायल सबसे ज्यादा पहुंचते हैं। वैसे भी छुटमलपुर और देहरादून के 45 किमी की दूरी के बीच कोई ऐसा अस्पताल नहीं है, जहां घायल को प्राथमिक उपचार भी मिल सके। ऐसा नहीं कि अस्पताल में ओपीडी या इमरजेंसी न चलाई जा सकती हो। यहां परिसर में बनी अस्पताल की इमारत में रेशम विभाग का कार्यालय स्थापित है। यदि इस कार्यालय को यहां से स्थानांतरित करा दिया जाए तो इस इमारत में आसानी से ओपीडी चलाई जा सकती है। क्षेत्रीय लोगों गन्ना समिति टोडरपुर के पूर्व चेयरमैन ठा जसबीर सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश राणा, भाकियू तोमर के मंडल प्रभारी अजय पुंडीर, सत्यपाल सिंह सैनी, हाजी सलीम अहमद आदि ने अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी सेवा बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

---------------------------------------
यदि रेशम विकास विभाग को दी गई इमारत अस्पताल को मिलती है तो इसमें आसानी से ओपीडी और इमरजेंसी चलाई जा सकती है।
डा नवदीप गुप्ता सीएचसी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed