{"_id":"676da5641734bf7caf07f1e4","slug":"pather-sadhauli-bhud-and-budhakheda-haripur-road-will-be-renovated-with-25-crores-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-139082-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 25 करोड़ से होगा पठेड़-साढ़ौली भूड़ तथा बुड्ढाखेड़ा-हरिपुर मार्ग का नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 25 करोड़ से होगा पठेड़-साढ़ौली भूड़ तथा बुड्ढाखेड़ा-हरिपुर मार्ग का नवीनीकरण
Fri, 27 Dec 2024 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
चिलकाना। क्षेत्र की दो सबसे खराब सड़कों की दशा 25 करोड़ रुपये से सुधरेगी। इन दोनों सड़कों के चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा निविदा सूचना मांगी गई हैं।
चिलकाना क्षेत्र की पठेड़ से ननोली होते हुए साढ़ौली भूड़ तक जाने वाली सड़क की हालत बहुत खराब है। पिछले दो वर्ष से इस सड़क में गहरे गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों के कारण इस सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा गांव बुड्ढाखेड़ा से डिंडोलीखेड़ा, हरिपुर तक जाने वाली सड़क की हालत भी अत्यंत खराब है। गहरे गड्ढों के कारण इस सड़क से भी गुजरना मुश्किल है। इन दोनों सड़कों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा निविदाएं मांगी गई है।
बुड्ढाखेड़ा से हरिपुर जाने वाली सड़क के निर्माण के लिए 14 करोड़ तथा पठेड़ से ननोली होते हुए साढ़ौली भूड़ जाने वाली सड़क के निर्माण के लिए 11 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत स्वीकृत की गई है। दोनों सड़कों के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 12 माह का समय निर्धारित किया गया है। इन दोनों सड़कों के निर्माण के लिए क्षेत्रीय जनता लंबे समय से मांग कर रही थी। नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने इन दोनों सड़कों के निर्माण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को जुलाई माह में पत्र दिया था। विधायक मुकेश चौधरी ने बताया कि इन दोनों सड़कों का निर्माण कार्य जल्दी ही प्रारंभ हो जाएगा।