फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Patel and Gandhi remembered

पटेल और गांधी को याद किया

Tue, 01 Nov 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 01 Nov 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Patel and Gandhi remembered
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथिपर आयोजित कार्यक्रम में पुष्प अर्पित करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला एवं महानगर कांग्रेस ने संयुक्त रूप से सरदार वल्लभ भाई पटेल की 141वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 32वीं पुण्यतिथि एकसाथ मनाई। पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन


   जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि देश के विकास में लोह पुरुष सरदार पटेल का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। उनके कार्य और नेतृत्व क्षमता आज भी नेताओं में ऊर्जा भरती है। आयरन लेडी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बारे में उन्होंने कहा कि आज तक उनके जैसा प्रधानमंत्री देश को नहीं मिला है।
विज्ञापन


उन्होंने अपने प्रधानमंत्री रहते कभी भी देश को झुकने नहीं दिया। कार्यक्रम को महानगर अध्यक्ष हाजी बहार अहमद, प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, गुल्फाम अंसारी, शकुंतला सिंह, काजी शौकत हुसैन, शीला चक्रवर्ती, रणबीर सिंह, मुमताज प्रधान ने भी संबोधित किया। इस दौरान संजय वालिया, नसीब खान, अब्दुल कय्यूम, राकेश वर्मा, राजकुमार सैनी, ओमपाल सिंह, अरुण कुमार आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देशभक्त थे सरदार वल्लभ भाई पटेल
अंबेहटा। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती सोमवार को कस्बे में धूूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर सरदार पटेल का भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें राष्ट्र की धरोहर बताया गया। सरदार वी बी पटेल इंटर कालेज में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पार्चन से हुआ। इस मौके पर प्रधानाचार्य ब्रह्मसिंह पंवार ने विचार रखे। 

सरदार पटेल की जयंती मनाई
अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में सरदार पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उन्होंने सरदार पटेल के देश के एकीकरण को लेकर किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
सोमवार को देहरादून चौक स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गन्ना संघ के पूर्व चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह और महासभा के राष्ट्रीय महासचिव लोकेश गुर्जर ने कहा कि सरदार पटेल के सख्त फैसलों की वजह से ही उन्हें लौह पुरुष कहा जाता है। उन्होंने कहा कि यदि सरदार पटेल ना होते तो देश की अखंडता नहीं होती। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण राठौर, जिलाध्यक्ष अंबुल चौधरी और महानगर अध्यक्ष विकास चौधरी ने समाज से सरदार पटेल के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। हिमांशु अलीपुरा, राजकुमार खेड़ी आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान नितेश देहरी, सुभाष, विवेक वर्मा, अमित, अक्षय पुंडीर, प्रवीण, अनुराग पंवार, रणधीर एडवोकेट, बाबूराम, सुशील गुर्जर, सुशील बेरखेड़ी आदि रहे। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा की ओर से भी सरदार पटेल जयंती धूमधाम से मनाई गई। पैरामाउंट ट्यूलिप में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल गुर्जर समाज के प्रेरणास्रोत हैं।


उन्होंने लोगों से पटेल के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान राहुल चहेड़ी, अक्षय गुर्जर, नीरज पंवार, अंकुर गुर्जर, बिजेंद्र, अविनाश, मनोज, अमित, विपिन खटाना, विशाल गुर्जर, अभिषेक पंवार आदि रहे। राष्ट्रीय गुर्जर महासभा ने राजौरी गार्डन में पटेल जयंती मनाई। प्रदेश अध्यक्ष राहुल गुर्जर ने कहा कि समाज को सरदार पटेल के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने आजादी की लड़ाई में सरदार पटेल के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed