{"_id":"5f06013b8ebc3e63b13ab8f3","slug":"pastes-posters-with-a-reward-of-five-lakhs-on-vikas-dubey-saharanpur-news-mrt490291336","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पांच लाख के इनाम वाले पोस्टर चिपकाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पांच लाख के इनाम वाले पोस्टर चिपकाए
विज्ञापन
दीवानी कचहरी गेट परविकास दुबे के पोस्टर चस्पा करती पुलिस
- फोटो : SAHARANPUR
विकास दुबे पर पांच लाख के इनाम वाले पोस्टर चिपकाए
सहारनपुर। कानपुर कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे पर इनाम पांच लाख रुपये करने के साथ ही उसे हर हाल में गिरफ्त में लेने के प्रयास और तेज हो गए हैं। कई जिलों की पुलिस और खुफिया टीमों की नाक में दम करने वाले विकास दुबे को पकड़वाने और जनता को जागरूक करने के लिए शहर के कोर्ट रोड परिसर से लेकर अन्य स्थलों पर बढ़ाए गए इनाम को दर्शाने वाले पोस्टर चस्पा किए गए। इससे पहले विकास दुबे पर ढाई लाख रुपये का इनाम था।
मंगलवार को ही सहारनपुर मुजफ्फरनगर मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर विकास दुबे के पोस्टर चस्पा कर उसके बारे में सूचित करने को कहा गया था। बुधवार को एसएसपी डॉ. एस चनप्पा के निर्देश पर थाना सदर प्रभारी पंकज कुमार पंत के साथ पुलिस टीम पोस्टर लेकर दीवानी कचहरी परिसर पहुंची। यहां पुलिस टीमों ने मेन गेट, दीवार से लेकर अंदर तक उसके पोस्टर चस्पा करवाए।
तीन दिन पहले ही सोशल मीडिया पर संदेश जारी हुए थे कि विकास दुबे सहारनपुर कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। करीब 14 साल पहले सहारनपुर की जनकपुरी पुलिस ने ही विकास को एनडीपीएस एक्ट में पकड़ा था। बाद में उसे जमानत मिल गई थी। हालांकि सहारनपुर के बाद उसकी लोकेशन को लेकर बिजनौर, दिल्ली, एनसीआर से लेकर फरीदाबाद तक पुलिस और खुफिया टीमें दौड़ लगाती रहीं।