फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Passersby were troubled due to the closure of the road.

Saharanpur News: मार्ग बंद करने से राहगीर हुए परेशान

Mon, 08 Jun 2026 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Passersby were troubled due to the closure of the road.
बंद किया गया दीवानी कचहरी से सदर कोतवाली मार्ग।
- दीवानी कचहरी तिराहा से सदर कोतवाली तक 15 फीट गहरे नाले में बिछाए बड़े पाइप, बनेगा फुटपाथ
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सीएम ग्रिड योजना के तहत दीवानी कचहरी तिराहे से सदर कोतवाली तक सड़क को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। रविवार को मार्ग आठ घंटे के लिए बंद रखा गया। इसकी वजह से राहगीरों को परेशानी हुई, लेकिन इस बंद के दौरान दीवानी कचहरी से सदर कोतवाली तक 15 फीट से अधिक गहरे और 300 मीटर लंबे नाले में बड़े पाइप बिछाकर ऊपर से बंद कर दिया गया। इनके ऊपर फुटपाथ बनाया जाएगा। इससे भविष्य में राह आसान होगी।
योजना के तहत नगर निगम कलक्ट्रेट तिराहे से हकीकतनगर, आईएमए भवन और सदर कोतवाली को होते हुए दीवानी तिराहे तक स्मार्ट रोड बनाने का काम चल रहा है। अभी तक कलक्ट्रेट से आईएमए भवन तक 90 फीसदी काम हो चुका है केवल सड़क की एक और लेयर बिछाई जानी बाकी है, लेकिन सदर कोतवाली से दीवानी तिराहे तक अभी काफी काम बाकी है। इस मार्ग पर सबसे बड़ी बाधा अतिक्रमण और नाला था, जो 15 फीट से अधिक गहरा होने के कारण खतरा भी बना हुआ था।
विज्ञापन

नगर निगम ने दीवानी कचहरी तिराहे के ठीक सामने अतिक्रमण हटाने के साथ ही नाले को खुला रखने की बजाय पाइपलाइन से गुजारने का निर्णय लिया। इसी के लिए रविवार को पूरे नाले में आठ फीट चौड़े पाइप बिछाए गए। उसके ऊपर कंक्रीट और रेत डाला गया है। उसके ऊपर फुटपाथ बनाया जाएगा। खास बात यह है कि सदर कोतवाली के सामने सड़क पर बना डलावघर हटा दिया गया है। इसके अलावा पुलिस द्वारा पकड़े गए अनेक वाहनों का चट्टा सड़क पर लगा हुआ था। डलावघर और वाहनों को हटा दिया गया है अब वहां टाइल्स बिछाकर फुटपाथ बन रहा है। इसके अलावा सड़क की चौड़ाई भी लगभग दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- हकीकतनगर से होकर गुजरे वाहन
रविवार को अनेक वाहन दिल्ली रोड और कोर्ट रोड की ओर से दीवानी कचहरी के सामने से सदर कोतवाली को होते हुए पेपर मिल रोड या जिला अस्पताल की ओर जाना चाहते थे, लेकिन मार्ग बंद होने की वजह से उनको कलक्ट्रेट तिराहा से हकीकतनगर की ओर को जाना पड़ा। यही स्थिति पेपर मिल रोड और जिला अस्पताल की ओर से आने वाले वाहनों के सामने बनी। शाम पांच बजे के बाद मार्ग खोला गया।

बंद किया गया दीवानी कचहरी से सदर कोतवाली मार्ग।

बंद किया गया दीवानी कचहरी से सदर कोतवाली मार्ग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed