फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Passengers wandering for buses

बसों के लिए भटकते रहे यात्री

Sat, 30 Apr 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Passengers wandering for buses
सहारनपुर। महानगर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और आरएसएस के सर संघ चालक मोहन भागवत के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए रेलवे स्टेशन के सामने रोडवेज बस स्टैंड को प्रशासन ने खाली करा दिया था। ऐसे में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री भीषण गर्मी में बसों के लिए भटकते रहे। प्रशासन ने रोडवेज बसों का संचालन देहरादून रोड पर जेल चुंगी चौक से कराया। यात्रियों को ई-रिक्शा, टैंपू आदि से जेल चुंगी चौक पर जाना पड़ा, जहां से उन्हें बसें मिली। शाम चार बजे बसें रोडवेज स्टैंड से चलाई गई।
विज्ञापन

महानगर में शनिवार को जनमंच में हुए मोक्षायतन योग संस्थान के वार्षिकोत्सव समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सर संघ चालक मोहन भागवत मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। उनकी सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने जनमंच के पास स्थित रोडवेज बस स्टैंड को शनिवार सुबह ही खाली करा कर वहां पुलिस तैनात कर दी थी। यहां के बजाए रोडवेज बसों का संचालन देहरादून रोड पर जेल चुंगी चौक से कराया गया। वहां से देहरादून, हरिद्वार, मेरठ, मुजफ्फरनगर की बसें चलाई गई। अंबाला रोड से भी बसें नहीं आई। शहर में रोडवेज बसें नहीं मिलने के कारण यात्री बसों के लिए भटकते रहे। उन्हें भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री ई रिक्शा, टैंपू आदि वाहनों से जेल चुंगी चौक पहुंचे। तब उन्हें बसें मिली।
विज्ञापन

मार्ग परिवर्तित किया
सहारनपुर। पुलिस प्रशासन ने अंबाला रोड से भारी वाहनों का शहर में नहीं आने दिया। अंबाला रोड से आने वाली बसों को भी गंगोह रोड पर स्थित मानकमऊ बस अड्डे पर पहुंचाया। वहां से बसों को दिल्ली रोड, थाना सदर बाजार रोड, जिला अस्पताल रोड से होकर देहरादून रोड से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की आय प्रभावित
सहारनपुर। रोडवेज डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार को रोडवेज बस स्टैँड से बसें नहीं चलने के कारण निगम की आय प्रभावित हुई है। ऐसे में सभी बसों का संचालन भी नहीं हो सका। शाम चार बजे से रेलवे स्टेशन के सामने रोडवेज बस स्टैंड से बसें चल सकी है।

महानगर में भारी सुरक्षा व्यवस्था रही
सहारनपुर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत के आगमन पर पुलिस प्रशासन द्वारा महानगर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम स्थल जनमंच की ओर पास धारकों के अलावा किसी को भी जाने नहीं दिया गया। यहां पर दोनों अतिथियों के सुरक्षा कर्मियों के अलावा आरएएफ और काफी पुलिस बल तैनात किया गया था। रेलवे स्टेशन रोड, नगर निगम रोड पर भी पुलिस तैनात रही। इसके अलावा महानगर के सभी मुख्य मार्गों और चौराहों पर पुलिस मौजूद रही। महानगर के अलावा आसपास के दस थानों की पुलिस यहां तैनात रही।

रेलवे रोड को खाली कराती पुलिस

रेलवे रोड को खाली कराती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

जनमंच के बाहर तैनात पुलिस

जनमंच के बाहर तैनात पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed