फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Passengers robbed in a moving train

Saharanpur News: चलती ट्रेन में यात्रियों के साथ लूटपाट

Thu, 14 Nov 2024 02:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 14 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Passengers robbed in a moving train
सहारनपुर। बेखौफ बदमाशों ने जनसेवा एक्सप्रेस में यमुनानगर और सहारनपुर के बीच मारकर दो महिलाओं समेत छह यात्रियों से दिनदहाड़े लूटपाट की। बदमाशों ने विरोध करने पर यात्रियों को चाकू मारकर घायल कर दिया। नकदी और मोबाइल लूटने के बाद बदमाश चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए।
विज्ञापन

बदमाशों ने यमुनानगर और सहारनपुर के बीच वारदात को अंजाम दिया। जीआरपी और आरपीएफ ने घायलों को इलाज दिलाया है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली जीआरपी रिपोर्ट दर्ज की गई है। वारदात बुधवार दोपहर हुई : बुधवार दोपहर 12:15 बजे ट्रेन संख्या 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस हरियाणा के जगाधरी रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। इसी दौरान चार बदमाश चाकू लेकर ट्रेन में सवार हो गए। ट्रेन चलने के बाद बदमाशों ने यमुनानगर से सहारनपुर के बीच चाकू दिखाकर यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी।
विज्ञापन

बदमाशों ने मधेपुरा गणेशपुर त्रिपुरा टोला निवासी यात्री विवेक कुमार, दिलखुश कुमार, नेपाली कुमार, दीवानों कुमार से नकदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर चाकू से हमला कर उन्हें मामूली रुप से जख्मी कर दिया। दो महिलाओं के साथ भी मारपीट कर चेन और सामान लूट लिया। अन्य यात्रियों ने शोर मचाया तो बदमाश चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। चारों पीड़ित मजदूरी करते हैं, जो व्यास से बरौनी जा रहे थे। वारदात से जीआरपी और आरपीएफ में हड़कंप मच गया। ट्रेन के सहारनपुर पहुंचते ही घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार दिलाया। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed