फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Passengers returning from abroad are increasing concern

विदेश से लौट रहे यात्री बढ़ा रहे चिंता

Sun, 12 Dec 2021 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Passengers returning from abroad are increasing concern
विदेश से लौटे 250 यात्रियों में से 223 लोग होम क्वारंटीन, सात दिन बाद होगी जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से लौट रहे यात्री चिकित्सा विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। सप्ताहभर में अभी तक 250 लोग विदेशों से लौटे हैं, जिनमें से 27 लोगों की जांच कराई गई है, जबकि शेष 223 यात्री होम क्वारंटीन किए गए हैं। सात दिन बाद इनकी भी जांच कराई जाएगी।
छह दिन पहले 29 यात्री विदेशों से लौटे थे। जिनमें से 27 की जांच करा ली थी। इन रिपोर्ट निगेटिव रही थी, जबकि दो लोग लापता थे। ये दोनों भी बाद में मिल चुके थे। इसके बाद 184 यात्री और विदेेशों से आए, जिनमें 29 यात्री ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से थे। 27 यात्री 11 दिसंबर और दस यात्री 12 दिसंबर को विदेश से सहारनपुर लौटे हैं। अभी तक कुल 250 यात्री विदेशों से सहारनपुर लौट चुके हैं। चूंकि शासन के दिशा निर्देश यह हैं कि विदेश से लौटने वालों को सात दिन होम क्वारंटीन किया जाए। सात दिन के बाद उनकी कोरोना जांच आरटीपीसीआर कराई जाए। ऐसे में 27 यात्रियों की जांच के बाद शेष 223 यात्रियों को होम क्वारंटीन किया गया है। जैसे-जैसे उनके सात दिन पूरे होते जाएंगे विभाग उनकी कोरोना जांच कराएगा।
विज्ञापन

बीते कुछ दिन से विदेशों से यात्री लौट रहे हैं। शासन के निर्देशानुसार विदेश से लौटने वालों को सात दिन के लिए होम क्वारंटीन किया जा रहा है। उनके सात दिन पूरे होने पर विभाग जांच कराता रहेगा।-शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed