फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Passengers on the Delhi route remain upset due to the closure of railway gates

रेलवे फाटक बंद रहने से दिल्ली मार्ग पर यात्री रहे परेशान

Thu, 01 Sep 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Passengers on the Delhi route remain upset due to the closure of railway gates
दिल्ली हाइवे रेलवे फाटक के नीचे से निकलते बाइक चालक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, रामपुर मनिहारान। दिल्ली-यमुनोत्री 709 बी रामपुर मनिहारान-सहारनपुर रेल मार्ग पर कार्य के चलते पूरे दिन फाटक बंद रहा। इससे वाहन चालकों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को कड़ी धूप में वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली-यमुनोत्री 709 बी रामपुर मनिहारान-सहारनपुर मार्ग पर रामपुर मनिहारान रेलवे फाटक पर रेलवे ट्रैक पर कार्य करा रहा है। इसके चलते बुधवार की सुबह आठ बजे फाटक को बंद किया गया था। इससे सहारनपुर व दिल्ली की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से होकर जाना पड़ा। सबसे ज्यादा समस्या स्कूल आने-जाने वाले छात्र छात्राओं को हुई। क्योंकि रामपुर मनिहारान रेलवे फाटक से कुछ ही दूरी पर तीन इंग्लिश मीडियम स्कूल हैं। इनमें कस्बे के करीब दो हजार छात्र-छात्राएं पढ़ने जाते हैं। फाटक बंद होने के कारण कड़ी धूप में छात्र-छात्राओं को दो किमी से ज्यादा दूरी का चक्कर काटकर अपने घर को जाना पड़ा। वैकल्पिक मार्गों पर भी जाम जैसी स्थिति रही। इस संबंध में रामपुर मनिहारान रेलवे के इंजीनियर पवन पालीवाल ने बताया ट्रैक पर कार्य के चलते फाटक बंद रखा गया है। बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे तक कार्य किया जाएगा। इसके बाद ही फाटक खुल सकेगा।

रामपुर मनिहारान दिल्ली हाइवे पर रेलवे ट्रेक पर कार्य के चलते बन्द फाटक

रामपुर मनिहारान दिल्ली हाइवे पर रेलवे ट्रेक पर कार्य के चलते बन्द फाटक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed