{"_id":"6ab82279c5b16a2a9804c290","slug":"passenger-hit-by-goods-train-both-legs-amputated-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-184599-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मालगाड़ी की चपेट में आया यात्री, दोनों पैर कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मालगाड़ी की चपेट में आया यात्री, दोनों पैर कटे
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक यात्री के दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी घायल यात्री की पहचान नहीं हुई है।
हादसा शुक्रवार रात प्लेटफॉर्म नंबर चार पर हुआ। प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर अंब अंदौरा से आई ट्रेन खड़ी थी। इसी दौरान यात्री फुट ओवरब्रिज की बजाय अंब अंदौरा में चढ़कर प्लेटफॉर्म नंबर चार पर आने लगा। ट्रेन से उतरते समय अंबाला की तरफ से मालगाड़ी आ गई। यात्री मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल यात्री की उम्र करीब 40 साल है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि पहचान कराने का प्रयास कर रही है।