फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Passenger fare varies in Saharanpur-Kaithal depot bus.

Saharanpur News: सहारनपुर-कैथल डिपो की बस में यात्री किराया अलग-अलग

Mon, 29 Apr 2024 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 29 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Passenger fare varies in Saharanpur-Kaithal depot bus.
सहारनपुर। सहारनपुर और हरियाणा के कैथल डिपो की बस में सहारनपुर से देहरादून जाने का किराया अलग-अलग है, जबकि दूरी बराबर है। ऐसे में यात्री भी असमंजस की स्थिति में है कि कौन सा किराया ठीक है। सहारनपुर डिपो के मुकाबले कैथल डिपो की बस में देहरादून का किराया टिकट पर 18 रुपये कम है। इसके बाद से सहारनपुर परिवहन निगम ने कैथल डिपो को पत्र लिखने की तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन

दरअसल, सोशल मीडिया पर सहारनपुर व कैथल डिपो के दो टिकट वायरल हो रहे हैं। सहारनपुर डिपो की बस से देहरादून जाने का किराया 120 रुपये है, जबकि कैथल डिपो की बस में किराया 102 रुपये। यह हाल तब है जब दूरी में कोई अंतर नहीं है। एक समान किराया नहीं होने से यात्रियों की जेब पर बोझ पड़ रहा है। सहारनपुर परिवहन निगम ने अपना रिकॉर्ड खंगाला। जिसमें पता लगा कि देहरादून में पार्किंग शुल्क बढ़ गया है। सहारनपुर ने इसको टिकट में जोड़ा है।
विज्ञापन

उधर, इस संबंध सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह कैथल डिपो को पत्र लिखकर अवगत कराएंगे, ताकि किराये का असमंजस खत्म हो। बताया कि परिवहन समझौते के तहत एक राज्य की बस जब दूसरे राज्य में प्रवेश करती है तो किराया भी उसी प्रदेश के किलोमीटर के हिसाब से लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed