फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Passenger bus collides with car, major accident averted

Saharanpur News: कार से टकराई यात्री बस, बड़ा हादसा टला

Sun, 03 Aug 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 03 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Passenger bus collides with car, major accident averted
मुजफ्फराबाद के पास माजरी घूम पर दुर्घटनाग्रस्त बस और कार। संवाद - फोटो : संवाद
मुजफ्फराबाद। फतेहपुर-कलसिया मार्ग पर दोपहर के समय माजरी घूम पर छुटमलपुर की ओर जा रही यात्री बस सामने से आ रही वेन्यू कार से टकरा गई। इसे बस में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस यात्रियों और कार में सवारों में से किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन


यात्रियों के अनुसार ड्राइवर बस को बड़ी तेजी से चला रहा था। माजरी घूम पर बस को मोड़ते समय वह सामने से आ रही कार से टकरा गई। बस की टक्कर से गुस्साए कार सवारों ने बस के शीशे तोड़ डाले। बस ड्राइवर समझकर एक यात्री के साथ भी मारपीट करने लगे। लोगों के बीच बचाव करने पर झगड़ा बंद हुआ। बस ड्राइवर मौका पाकर समीप ही धर्म कांटे के ऑफिस में घुस गया और दरवाजा अंदर से लॉक कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया और लोगों को शांत किया। पुलिस बस ड्राइवर को वापस लेकर आई तो कार सवार दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट करने की कोशिश की। मामला बढ़ता देख पुलिस दोनों युवकों और बस चालक को थाने ले गई। उधर, पुलिस ने बताया कि कार सवारों और बस चालक का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन




युवती से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। तीन दिन पहले खलासी लाइन मार्ग पर रेलवे ट्रैक के पास युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी थाना बड़गांव क्षेत्र के रहने वाले हैं। 29 जुलाई की रात थाना सदर बाजार क्षेत्र में खलासी लाइन मार्ग पर चिकन शॉप के पास एक युवती खड़ी थी। युवती को एक युवक रेलवे ट्रैक की तरफ ले गया था, जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हो गए थे। युवक भाग गया था, जबकि युवती थाने पहुंची थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। शनिवार को पुलिस ने सर्किट हाउस रोड पर रेलवे खंडर के पास से दीपक व सौरभ निवासी अंबेहटा चांद थाना बड़गांव को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed