फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Passed out Divinity with passion and hard work, became captain

दिव्यांग दिवस विशेष... दिव्यांगता को जुनून और मेहनत से दी मात, बने कप्तान

Sun, 01 Dec 2019 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Passed out Divinity with passion and hard work, became captain
ट्रॉफी के साथ रोवेश नायर (फाइल फोटो) - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पैर से दिव्यांग रोवेश नायर ने क्रिकेट में ऊंची छलांग लगाई है। रोवेश को यूपी की दिव्यांग टीम का कप्तान बनाया गया है। रोवेश दो और तीन दिसंबर को दिव्यांग दिवस पर मध्य प्रदेश के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज में यूपी टीम की कप्तानी करेंगे। रोवेश की सफलता से एक ओर जहां क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह की लहर है, वहीं रोवेश की मां कमलेश भी बेटे की सफलता से गदगद हैं।
विज्ञापन

रोवेश मूल रूप से गांव लुंढी के रहने वाले हैं। पांच बहन और भाइयों में वह तीसरे नंबर के हैं। पिता का साया उठने के बावजूद रोवेश ने हिम्मत नहीं हारी। सीसीएस यूनिवर्सिटी कैंपस से बीटेक करने के साथ ही वह एमए और बीएड कर चुका है। रोवेश ने बताया कि दिव्यांग होने के बावजूद क्रिकेट को लेकर उसके मन में बचपन से ही जुनून रहा है। ऐसे में उसने पढ़ाई के साथ-साथ खेलना जारी रखा। रोवेश सलामी बल्लेबाज होने के साथ ही लैग स्पिनर भी हैं। यूपी टीम का कप्तान बनने पर रोवेश ने यूपी दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव नफीस सिद्दीकी समेत सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। रोवेश ने बताया कि जनवरी 2019 में भी मध्य प्रदेश के खिलाफ तीन मैचों की सिरीज हुई थी। उसमें भी उसे कप्तान बनाया गया था। उक्त सिरीज में यूपी की टीम तीनों मैच जीतकर एक तरफा विजेता बनी थी। रोवेश का सपना इंडिया की दिव्यांग टीम का हिस्सा बनकर देश का नाम रोशन करना है। सचिन और रोहित शर्मा उनके फेवरेट खिलाड़ी हैं। रोवेश ने क्रिकेट की बारीकियां राजीव गोयल टप्पू और रणधीर कपूर से सीखी हैं। उन्हें ही वह अपना कोच मानते हैं। रोवेश का कहना है कि यदि किसी को कुछ करने का जुनून हो और मेहनत की जाए तो दिव्यांगता मायने नहीं रखती। उन्हें कभी नहीं लगा कि वह दिव्यांग हैं।
विज्ञापन

इंडिया कैंप के साथ ही 25 स्टेट खेला
रोवेश नायर अभी तक तीन इंडिया कैंप कर चुका है। पहला कैंप भिवानी, दूसरा जम्मू और तीसरा हुगली कर्नाटक में हुआ था। इसके अलावा मुंबई में भी एक कैंप किया है। इंडिया की दिव्यांग टीम के टॉप-30 खिलाड़ियों में रोवेश का चयन दो बार हो चुका है, मगर खेलने का मौका नहीं मिला। इसके अलावा 25 बार स्टेट खेल चुके हैं, जिनमें 20 बार दिल्ली की ओर से और बाकी यूपी की ओर से खेलते रहे हैं। 25 मैचों की 21 पारियों में रोवेश ने 403 रन और 30 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोवेश अच्छा खिलाड़ी है। कई लोगों से भी उसकी तारीफ सुनी है। चूंकि वह सहारनपुर से है तो हमारी और भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि उसको आगे बढ़ने में मदद की जाए। रोवेश को जहां भी मेरी या एसोसिएशन की जरूरत महसूस होगी उसकी हर संभव मदद की जाएगी। - अकरम सैफी, डायरेक्टर, सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed