फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Park will be built on railway land

सहारनपुर: रेलवे की भूमि पर बनेंगे पार्क

Sat, 18 Feb 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 18 Feb 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Park will be built on railway land
सहारनपुर। रेलवे की खाली पड़ी भूमि पर पार्क विकसित किए जाएंगे। रेलवे द्वारा मॉडल के रूप में एक पार्क भी बनाया गया है। इसी तरह अन्य पार्कों को बनाए जाने की रूपरेखा भी तैयार की गई है।
विज्ञापन

रेलवे ने टी-2 कॉलोनी में कोर्ट रोड पुल के पास एक पार्क बनाया है, जिसमें बच्चों के खेलने के लिए झूले लगाए गए हैं। इसके साथ ही नागरिकों के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की गई। टहलने के लिए पार्क में चारों तरफ फुटपाथ बनाया गया है और पथ प्रकाश की व्यवस्था की गई है। इसी तरह इससे कुछ दूरी पर पुराने पार्क भी सुदंरीकरण किया गया है। पिछले दिनों केंद्रीय रेल मंत्री और रेलवे के उच्चाधिकारियों ने इस क्षेत्र का निरीक्षण भी किया था।
विज्ञापन

रेलवे के अधिकारियों मुताबिक, रेलवे कॉलोनियों में खाली पड़ी जगहों पर पार्क विकसित किए जाएंगे। इसकी योजना तैयार की गई है। खाली पड़ी भूमि को उपयोग में लगाया जाएगा, जहां पर अतिक्रमण हुआ है, वहां से अतिक्रमण को भी हटवाया जाएगा। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर निर्माण पंकज कुमार ने बताा कि पार्क बनाए जाने की योजना है। फिलहाल एक पार्क विकसित किया गया है, जबकि पुराने पार्कों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed