फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Parent met DM with MLA

विधायक के साथ डीएम से मिले अभिभावक

Tue, 01 Sep 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Parent met DM with MLA
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। लॉक डाउन के समय की फीस को लेकर अभिभावकों से अभद्रता करने सहित अन्य समस्याओं को लेकर बेहट विधायक नरेश सैनी के साथ अभिभावक संघर्ष समिति और भाकियू कार्यकर्ताओं ने डीएम से मिलकर दून्स प्राइड पब्लिक स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सुंदरपुर में स्थित दून्स प्राइड पब्लिक स्कूल प्रबंधन द्वारा फीस को लेकर अभिभावकों से अभद्रता करने के आरोप व स्कूल से बच्चों के नाम काटने के मामले को लेकर मंगलवार को बेहट विधायक नरेश सैनी की अगुवाई में अभिभावक व भाकियू कार्यकर्ता डीएम से मिले। अभिभावकों ने शपथ पत्र देकर शोषण की शिकायत कर डीएम को शिकायती पत्र भी दिया। शिकायती पत्र में अभिभावक दिलशाद, राज कुमार, सोनू, देवेंद्र कांबोज, जितेंद्र राणा आदि ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा वार्षिक शुल्क व प्रवेश शुल्क के साथ लॉक डाउन के समय की मासिक फीस भी ली जा रही है। इस संबंध में जब प्रधानाचार्य से बात करने पहुंचे तो उन्होंने कोई भी बात सुनने से इंकार कर स्कूल से बच्चों के नाम काटने सहित बच्चों का भविष्य खराब करने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देने का आरोप लगाया। अभिभावकों ने कहा क्षेत्र के ज्यादातर अभिभावक किसान है। गन्ने का भुगतान नहीं हुआ है। इसमें संजय कुमार, सुरेश पाल, राज कुमार प्रधान, सुशील कुमार, अरविंद कुमार, नौशाद अली, प्रदीप कुमार, रणधीर सैनी, जोगेंद्र कांबोज, नीरज आदि रहे। उधर, स्कूल के चेयरमैन दिलबाग जस्सर का कहना है कि आरोप मिथ्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed