फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Parcel booking for Delhi will not happen till 15th August

Saharanpur News: दिल्ली के लिए 15 अगस्त तक नहीं होगी पार्सल की बुकिंग

Sun, 11 Aug 2024 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 11 Aug 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Parcel booking for Delhi will not happen till 15th August
सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर 12 से 15 अगस्त तक रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय से दिल्ली के लिए पार्सल की बुकिंग बंद रहेगी। इसको लेकर पार्सल कार्यालय में भी लोगों को जानकारी दी जा रही है। 15 अगस्त को लेकर अंबाला मंडल ने अपने स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से अप और डाउन में करीब 153 ट्रेनों का आवागमन होता है। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के लिहाज से रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवान सादी वर्दी में तैनात कर दिए हैं। इसके साथ ही प्लेटफार्म और रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के सामान्य श्रेणी, स्लीपर, एसी कोच और शौचालय आदि की चेकिंग की जा रही है। वहीं स्टेशन पर यात्रियों को छोड़ने आने वाले व यात्रियों के सामान की गहनता से जांच हो रही है। अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन कुमार ने बताया कि 15 अगस्त पर सुरक्षा के मद्देनजर नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार के लिए पार्सल बुकिंग पर अस्थायी रोक लगाई है। यह रोक 12 से 15 अगस्त तक लागू रहेगी। 16 अगस्त को जाकर पार्सल बुकिंग होगी। यात्री सामान को अपने साथ कोच में ले जा सकते हैं। सिर्फ पार्सल बुक नहीं किए जाएंगे। लोडिंग व अनलोडिंग भी स्थगित रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed