फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Papers for the post of mayor rejected, eight candidates in fray

Saharanpur News: महापौर पद के दो के पर्चे खारिज, मैदान में आठ प्रत्याशी

Wed, 19 Apr 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 19 Apr 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Papers for the post of mayor rejected, eight candidates in fray
सहारनपुर। नगर निगम के महापौर पद के नामांकन पत्रों की जांच में दो प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हो गए। अब महापौर पद के लिए आठ प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। हालांकि प्रत्याशियों की सही स्थिति बृहस्पतिवार को नाम वापसी के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


मंगलवार को नगर निकाय चुनावों में प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच हुई। महापौर पद के लिए दस प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए थे। इनमें भाजपा के डॉ.अजय कुमार, बसपा की खतीजा मसूद, सपा के नूरहसन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदीप वर्मा, आम आदमी पार्टी के सहदेव सिंह, निर्दलीय आशिक अली, फातमा बेगम, शबनम, गुफरान अली और अब्दुल वाहिद शामिल थे।
विज्ञापन

महापौर पद के सहायक निर्वाचन अधिकारी अजय अंबष्ट ने बताया कि निर्दलीय गुफरान अली का जाति प्रमाणपत्र जमा नहीं होने के चलते उनका नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है, जबकि बहुजन महा पार्टी के अब्दुल वाहिद के मतदाता सूची और नामांकन पत्र में नाम में अंतर होने के चलते नामांकन पत्र खारिज किया गया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद नगर निगम में महापौर पद के लिए आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर पंचायत सुल्तानपुर-चिलकाना में अध्यक्ष पद के आठ प्रत्याशी

सहारनपुर। नगर पंचायत सुल्तानपुर-चिलकाना में अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें बसपा के अकबर, भाजपा की फूलबानो और सपा के शाहनवाज शामिल हैं। इनके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी अहसान, मोहम्मद इकराम, मोहम्मद जावेद, नूरजहां और शाहेबा भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed