फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pandit Deendayal's life is full of inspiration: District President

प्रेरणाओं से भरा है पंडित दीनदयाल की जीवन: जिलाध्यक्ष

Sat, 26 Sep 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Pandit Deendayal's life is full of inspiration: District President
-कार्यकर्ताओं से पंडित दीनदयाल के पदचिह्नों पर चलने की अपील की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भाजपाइयों ने कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी के कैंप कार्यालय आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में जनसंघ की स्थापना की, जिसमें पंडित दीनदयाल को पहला महासचिव नियुक्त किया गया। वह लगातार 1967 तक महासचिव रहे। जनसंघ के 14वें वार्षिक अधिवेशन दिसंबर 1967 में पंडित दीनदयाल जी को कालीकट का अध्यक्ष बनाया गया परंतु अचानक पंडित दीनदयाल जी की असामयिक मृत्यु 11 फरवरी 1968 को हो गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल का जीवन प्रेरणाओं से भरा हुआ है। इस दौरान जिला मंत्री भारती, मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी, सोनू सैनी, वैभव अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन

-------
पंडित दीनदयाल की उलब्धियां गिनाईं
रामपुर मनिहारान। पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष के जन्मदिवस पर मोहल्ला कायस्थान, रामपुर देहात मंडल के गांव अंबेहटा चांद और बलियाखेड़ी मंडल के गांव दूधली बुखारा में कार्यक्रम हुए। विधायक देवेंद्र निम ने कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर पंडित दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने पंडित दीनदयाल के जीवन संघर्ष और उपलब्धियों के बारे में बताया। मंडल अध्यक्ष प्रवीण सैनी, रामपुर देहात के मंडल अध्यक्ष विनोद पंवार, भाजपा वरिष्ठ नेता ब्रह्म सिंह, मंडल उपाध्यक्ष संजय चौधरी, बलियाखेड़ी मंडल अध्यक्ष किशोर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------- र भाजपाइयों ने मनाया पंडित का जन्मदिन
सहारनपुर। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजनीति के युगदृष्टा थे, जिनका अनुसरण भारतीय जनता पार्टी आज भी कर रही है। वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर देहात विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र और समाज के लिए राजनीति की। तत्कालीन भारतीय जनसंघ के विषय में उनका कहना था कि यह एक राजनैतिक दल नहीं, बल्कि आंदोलन है। महापौर संजीव वालिया ने अपने बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पंडित जी का स्पष्ट विचार था कि विधानमंडलों में अच्छा उम्मीदवार वह है जो जन आकांक्षाओं को जानता हो। कार्यक्रम में पूर्व सांसद राघव लखनपाल, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, दिनेश सेठी, हेमंत अरोड़ा, अमित गगनेजा, तेज क्वात्रा, कार्यक्रम संयोजक महामंत्री योग चुघ, किशोर शर्मा, विपिन कुमार, शीतल विश्नोई, दुष्यंत कुमार, मनीष साहनी, मनोज ठाकुर, गौरव गर्ग, अनिल मित्तल, पुनीत त्यागी, गौरव गर्ग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed