फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Panchayat was held several days ago, threat to kill was given

Saharanpur News: कई दिन पहले हुई थी पंचायत, दी थी मारने की धमकी

Sat, 18 May 2024 02:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 18 May 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Panchayat was held several days ago, threat to kill was given
सहारनपुर। सिराज कॉलोनी में फर्नीचर कारीगर जुनैद की हत्या के मामले में सामने आया है कि कई दिन पहले घोघरेकी गांव में पंचायत भी हुई थी। पंचायत में भी यह मुद्दा उठा था। वहां पर लड़की पक्ष ने साफ कहा था कि जुनैद उससे फोन पर बात न करें। हालांकि उस समय मामला सुलझता दिखाई दिया था, लेकिन आरोपी समीर अंदर ही अंदर रंजिश पाल रहा था।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी समीर ने दो दिन पहले जुनैद के चाचा फरमान से कहा था कि उसे समझा दो, नहीं तो जान से मार दूंगा, लेकिन उन्हें धमकी को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस ने जब देर रात आरोपी समीर और उसके साथी को हिरासत में लिया तो वह बार-बार बयान बदल रहा था। कभी वह हत्याकांड को अंजाम देने की बात कह रहा था तो थोड़ी देर बाद ही मुकर रहा था। हालांकि पुलिस को उसके पास से देर रात तक कोई हथियार नहीं मिला था। पुलिस ने यह भी पता कर रही है कि इन दोनों के अलावा हमलावरों में कौन-कौन शामिल था। देर रात तक दोनों से पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन


आपस में है रिश्तेदार
आरोपी समीर का मामा दानिश है और जुनैद का चाचा फरमान। फरमान की बेटी का रिश्ता दानिश के साथ तय हुआ था। इस वजह से समीर और जुनैद आपस में रिश्तेदार लगते थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी थी, लेकिन परिवार की लड़की से बात करने को लेकर समीर और जुनैद के बीच रंजिश पैदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर पर मारी गई थी चोट, कोमा में चला गया था जुनैद
हमलावरों ने जिस तरीके से जुनैद पर वार किए थे उससे उनकी मंशा साफ झलक रही है कि उनका मकसद हत्या था। इसीलिए सिर पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ कई वार किए गए। जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो कुछ देर बाद ही डॉक्टरों ने बताया कि वह कोमा में चला गया। जिसकी हालत बेहद गंभीर है। देर शाम उसकी मौत हो गई। वहीं, जुनैद का भाई अहकाम अस्पताल में जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed