फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Panchayat Elections: Voters arriving to see the provisional voter list, objections invited till December 30

पंचायत चुनाव : अनंतिम मतदाता सूची देखने पहुंच रहे वोटर, 30 दिसंबर तक आपत्तियां आमंत्रित

Thu, 25 Dec 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 25 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Elections: Voters arriving to see the provisional voter list, objections invited till December 30
सहारनपुर। पंचायत चुनावों के लिए मंगलवार को अनंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। निर्वाचक, सहायक निर्वाचक, खंड और ग्राम पंचायत कार्यालयों पर चस्पा मतदाता सूची को देखने के लिए मतदाता पहुंच रहे हैं। अनंतिम मतदाता सूची में 71,265 हजार मतदाता बढ़े हैं। सूची पर 30 दिसंबर तक आपत्ति दी जा सकती है। आपत्तियों पर निर्धारित प्रपत्र भरकर जमा कराना होगा।
विज्ञापन

जिले में 884 ग्राम पंचायतें हैं। इन पंचायतों में वार्डों की संख्या 11,210 है। क्षेत्र पंचायत में वार्ड की संख्या 1,206 है। इसी तरह जिला पंचायत के कुल 49 वार्ड हैं। 2021 के पंचायत चुनाव में जिले में 18, 56,173 मतदाता पंजीकृत थे। 19 अगस्त से मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य का शुरू हुआ था। अब जब अनंतिम मतदाता सूची जारी की गई है, तो इस पर दावे और आपत्ति दी जा सकती है।
विज्ञापन

नाम शामिल कराने के लिए आवेदक को प्रपत्र-2 भरकर जमा कराना होगा। किसी भी प्रविष्टि में संशोधन के लिए आवेदक को प्रपत्र-3 भरकर कार्यालयों पर जमा कराना होगा। इसके अलावा यदि किसी को मतदाता सूची में शामिल नाम पर कोई आपत्ति हैं, तो उन्हें प्रपत्र-4 भरकर जमा करना होगा। दावे और आपत्तियों को निस्तारित करने और मतदाता सूचियों को कंप्यूटरीकृत करने के बाद अंतिम मतदाता सूची छह फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पंचायतों में मतदाताओं की स्थिति

ब्लॉक-----------वोटर(2021)---------------ड्रॉफ्ट वोटर-------बढ़े वोटर

गंगोह------------210388-----------------215780------------5392

मुजफ्फराबाद---214433--------------224217------------------9784

सरसावा--------190281--------------193133----------------2852

पुंवारका---------187689-------------200153--------------71265

नागल------------170713----------178544----------------7831

बलियाखेड़ी-------168427---------177102--------------------8675

नकुड़--------------160850-----------165566----------------4716

देवबंद-------------163921----------171808------------7887

साढ़ौली कदीम----147757--------------152122--------8365

नानौता--------------132079----------134218------------2139

रामपुर मनिहारान---113655-------------114795---------1140
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed