फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Panchayat elections: political parties eyes on reservation

पंचायत चुनाव: आरक्षण पर राजनीतिक दलों की निगाहें

Sun, 17 Jan 2021 09:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: political parties eyes on reservation
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत को लेकर इन दिनों सरगर्मी तेज है। राजनीतिक दलों की नजर आरक्षण पर है। इस बार मैनुअल की जगह ऑनलाइन आरक्षण तय होगा। इसको लेकर जिला पंचायत विभाग द्वारा फीडिंग की जा रही है। 26 जनवरी के बाद वोटर लिस्ट और दो से तीन दिनों परिसीमन फाइनल हो जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में जिला पंचायत सदस्यों के 49, ब्लॉकों प्रमुख के 11 और 884 प्रधान पदों के लिए अप्रैल में चुनाव होगा। पहले 887 ग्राम पंचायतें थीं। इनमें छुटमलपुर नगर पंचायत बनी और फतेहपुर को इसमें शामिल किया गया। इसके अलावा रामपुर मनिहारान देहात को भी नगर पंचायत में मिलाया गया है। जिला पंचायत राज विभाग के मुताबिक पंचायत चुनाव 2020 के नाम से विशेष साफ्टवेयर के माध्यम से आरक्षण को लेकर ब्योरा दर्ज किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों की संख्या कम होने की वजह से परिसीमन भी चल रहा है, जो दो से तीन दिन और वोटर लिस्ट 26 जनवरी के बाद फाइनल होगी। इसका कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। किस वर्ग की कितनी आबादी है, इसी के आधार पर आरक्षण तय होगा। इसमें पिछले पांच पंचायत चुनाव का भी ब्योरा लिया जा रहा है। उधर, आरक्षण पर भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस की नजर है। आरक्षण तय होने के बाद ही राजनीतिक दल अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे। इसको लेकर राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता भी समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरक्षण को लेकर बेचैनी
सहारनपुर। राजनीतिक दलों में आरक्षण को लेकर बेचैनी है। आरक्षण में सामान्य, ओबीसी और एससी सहित महिलाओं के लिए वार्ड, ब्लॉक और ग्राम पंचायतें रिजर्व होंगी। प्रशासन की ओर से चल रहे आरक्षण फीडिंग पर सभी राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह ने बताया चुनाव को लेकर आरक्षण, वोटर लिस्ट और परिसीमन का कार्य चल रहा है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed