फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Panchayat elections: Nine percent of voters have been verified so far

पंचायत चुनाव : अभी नौ फीसदी मतदाताओं का हुआ सत्यापन

Thu, 05 Feb 2026 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Nine percent of voters have been verified so far
- 884 ग्राम पंचायतों में 1284 बीएलओ कर रहे हैं सत्यापन का कार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। पंचायत चुनावों के लिए 23 दिसंबर को ड्रॉफ्ट मतदाता सूची जारी की गई थी। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने संभावित डुप्लीकेट वोटरों की लिस्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजी। अभी तक करीब नौ फीसदी वोटरों के नाम लिस्ट से हटाए गए हैं। सभी ग्राम पंचायतों में 9.26 लाख मतदाताओं की सूची जारी की गई थी।

जिले में 884 ग्राम पंचायत हैं। इन पंचायतों में वार्डों की संख्या 11,210 है। क्षेत्र पंचायत में वार्ड की संख्या 1,206 है। इसी तरह जिला पंचायत के कुल 49 वार्ड हैं। 2021 के पंचायत चुनाव में जिले में 18, 56,173 मतदाता पंजीकृत थे। 19 अगस्त से मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य का शुरू हुआ। इसके ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई। जिला स्तर पर मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसमें 1284 बीएलओ और सहायक लगे हैं। इसके तहत अभी तक सभी 11 ब्लॉकों में 4047 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि रामपुर मनिहारान में 56,890, साढौली कदीम में 76018 मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। इसी तरह देवबंद में 78,722, नानौता में 65,185, मुजफ्फराबाद में 98,552, सरसावा में 94,440, नकुड़ में 81,774, पुंवारका 97382 वोटरों का सत्यापन जारी है। गंगोह में 1,04,499, बलियाखेड़ी में 85,201, नागल में 87,799 वोटरों का सत्यापन बीएलओ कर रहे हैं। पंचायत चुनावों के लिए दावे और आपत्तियों का निस्तारण 20 फरवरी तक होगा। सूची का अंतिम प्रकाशन 28 मार्च को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed