फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Panchayat elections: Final voter list released, lowest voter turnout in Gangoh, Nanauta and Rampur

पंचायत चुनाव : अंतिम मतदाता सूची जारी, गंगोह, नानौता और रामपुर में सबसे कम बढ़े मतदाता

Thu, 11 Jun 2026 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Final voter list released, lowest voter turnout in Gangoh, Nanauta and Rampur
- जिले की 884 ग्राम पंचायतों में 68,543 वोटर बढ़े, अब 19.24 लाख कुल वोटर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। करीब छह महीने की देरी के बाद बुधवार को पंचायत चुनावों की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। अंतिम मतदाता सूची में गंगोह, रामपुर मनिहारान और नानौता में सबसे कम मतदाताओं की संख्या बढ़ी हैं। वर्ष 2021 के मुकाबले अंतिम मतदाता सूची में 68,543 वोटर बढ़े हैं। जिले की 884 पंचायतों में अब 19,24,716 मतदाता हैं।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने अंतिम मतदाता सूची जारी की। यदि सामान्य निर्वाचन 2021 और अंतिम मतदाता सूची की तुलना करें तो गंगोह, नानौता और रामपुर में सबसे कम मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। गंगोह में मात्र 1526, नानौता में 359, और रामपुर मनिहारान में 403 मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन

जिले की 884 ग्राम पंचायतों की 23 दिसंबर 2025 को जारी अंतिम मतदाता सूची में 19,27,438 वोटर थे। इसके बाद राज्य चुनाव आयोग ने डुप्लीकेट वोटरों के सत्यापन और उन्हें हटाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। दो चरणों में सत्यापन कार्य हुआ। पहले चरण में 39,022 और दूसरे चरण में 12,211 वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए। कुल 51,233 वोटरों के नाम जिले की सभी 884 ग्राम पंचायतों से हटे हैं। इसके बाद दावा और आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची में 48,511 वोटरों के नाम जोड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम मतदाता सूची में पुंवारका ब्लॉक में सबसे अधिक 12,484 मतदाता जोड़े गए हैं। मुजफ्फराबाद और बलियाखेड़ी ब्लॉक में भी मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। मुजफ्फराबाद सबसे अधिक मतदाताओं वाला ब्लॉक है। यहां पर मतदाताओं की संख्या 2,24,057 हैं। इसी तरह गंगोह में 2,11,914, सरसावा में 1,98,099 मतदाता हैं। रामपुर मनिहारान में सबसे कम 1,14,058 मतदाता हैं। सबसे अधिक डुप्लीकेट मतदाता गंगोह और मुजफ्फराबाद में हटाए गए हैं। गंगोह में 9726 और मुजफ्फराबाद में 7384 डुप्लीकेट वोटरों के नाम सूची से हटाए हैं।



ब्लॉक-----ग्राम पंचायत--2021(मतदाता)--अंन्तिम सूची--दावा आपत्ति के बाद वृद्धि--अंतिम सूची
साढोली कदीम---84-------143757-------152122-------3528-------------152806

मुजफ्फराबाद----98-------214433-------224217-------7224-------------224057

सरसावा------103-------190281-------193133-------9338--------------198099

नकुड़--------85--------160850------165566-------4372--------------166517

गंगोह--------98--------210388------215780-------5860--------------211914

नानौता-------56--------132079------134218-------2398--------------132438

रामपुर मनिहारन--54-------113655------114795------3451---------------114058

नागल-------74---------170713------178544------2624---------------178644

देवबंद-------64---------163921------171808------1990---------------170896

बड़ियाखेड़ी----75--------168427------177102-------2684---------------174928

पुंवारका------93--------187669------200153-------5042----------------200359

कुल--------884-------1856173-----1927438-------48511---------------1924716
नोट: निर्वाचन कार्यालय के अनुसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed