फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Panchayat elections are in full swing, with 62% voter turnout verified so far.

Saharanpur News: पंचायत चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी, अभी तक 62 फीसदी वोटर सत्यापित

Wed, 18 Feb 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 18 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections are in full swing, with 62% voter turnout verified so far.
सहारनपुर। पंचायत चुनाव को लेकर फिर से सरगर्मी बढ़ने लगी है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से करीब नौ लाख मतदाताओं के सत्यापन की सूची सौंपी गई थी। अभी तक करीब 62 फीसदी मतदाताओं का सत्यापन हो चुका है।
विज्ञापन

जिले में 884 ग्राम पंचायत हैं। इन पंचायतों में वार्डों की संख्या 11,210 है। क्षेत्र पंचायत में वार्ड की संख्या 1,206 है। इसी तरह जिला पंचायत के कुल 49 वार्ड हैं। 2021 के पंचायत चुनाव में जिले में 18, 56,173 मतदाता पंजीकृत थे। 19 अगस्त से मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य का शुरू हुआ। इसके ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई। जिला स्तर पर मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें 1284 बीएलओ और सहायक लगे हैं। सत्यापन के दौरान अभी तक 3.35 लाख मतदाता सत्यापित किए गए हैं। इसी तरह 16,442 वोटरों के नाम सूची से हटाए गए हैं।
करीब 5.74 लाख वोटरों के सत्यापन का कार्य शेष है। जिले के 11 ब्लॉकों में सरसावा और गंगोह ब्लॉक सत्यापन के मामले सबसे अव्वल है। सत्यापन को तेजी से कराने के लिए गत दिनों उप जिला निर्वाचन अधिकारी नगर निकाय संबंधित अधिकारियों की बैठक भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed