फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Panchayat called in the dispute over horse riding, police alert

Saharanpur News: घुड़चढ़ी को लेकर हुए विवाद में बुलाई पंचायत, पुलिस अलर्ट

Thu, 06 Nov 2025 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Panchayat called in the dispute over horse riding, police alert
नागल। गांव बोहडूपुर में घुड़चढ़ी विवाद को लेकर एक पक्ष ने मंगलवार रात पंचायत की। उधर, पुलिस ने दोनों पक्षों के दस-दस लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार रात राजेश सैनी के बेटे नितिन सैनी की घुड़चढ़ी गांव की गलियों से डीजे के साथ निकल रही थी। इसी दौरान मुस्लिम पक्ष के कुछ लोगों ने मस्जिद में नमाज होने का हवाला देकर घुड़चढ़ी में बजाए जा रहे डीजे को बंद करने को कहा था। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के 10-10 लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच शुरू की। इसी बात को लेकर राजेश सैनी पक्ष की तरफ से रात में पंचायत बुलाई गई। इसमें ज्यादातर बिरादरी के लोग शामिल रहे। पंचायत में ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी सूरत में गांव का माहौल खराब न हो। इसके लिए अपने-अपने बच्चों को सभी समझाएं। उन्होंने कहा कि वर्षों से गांव में दूल्हे की घुड़चढ़ी उसी रास्ते से जा रही हैं। इसलिए दूसरे पक्ष को भी एतराज नहीं जताना चाहिए। हालांकि पंचायत में शांति बनाए रखने की बात पर ज्यादा जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed