फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Panchayat buildings will be built in 298 gram panchayats

298 ग्राम पंचायतों में बनेंगे पंचायत भवन

Fri, 07 Aug 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Panchayat buildings will be built in 298 gram panchayats
सहारनपुर। जिला की 887 ग्राम पंचायतों में से पंचायत भवन विहीन 298 ग्राम पंचायतों में भवन बनाए जाएंगे। इसके लिए जिला पंचायत राज विभाग ने कार्य योजना तैयार कर ली है। इसके साथ ही कोरोना काल में परेशान चल रहे मनरेगा श्रमिकों को भी इसमें शामिल कर काम दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 11 विकासखंड़ों में 887 ग्राम पंचायत और 1350 गांव शामिल हैं। इनमें से 298 से अधिक ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां पर पंचायत भवन नहीं है। इस कारण ग्राम प्रधानों, सचिवों और वहां के ग्रामीणों को भी दिक्कत होती है। इन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनाए जाने की मांग काफी समय से उठती रही है। इसको लेकर अब जिला पंचायत राज विभाग ने प्लान तैयार कर लिया है। जिला पंचायत राज विभाग अपने बजट से इन ग्राम पंचायतों में अब पंचायत भवन बनाएगा। इसको लेकर शासन और उच्चाधिकारियों को भी प्रस्ताव भेजा जा चुका है। खास बात है कि मनरेगा के श्रमिकों से ही सभी कार्य कराया जाएगा। ताकि कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन में मनरेगा श्रमिकों के सामने आई दिक्कत भी दूर हो सके और उनको काम मिले। इस प्रस्ताव पर जल्द काम शुरू कराए जाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

जर्जर हो चुके पंचायत भवनों का जीर्णोंद्घार भी होगा
298 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनेंगे, जबकि इनके अलावा जिन ग्राम पंचायतों के भवन जर्जर और पुराने हो चुके हैं, उनका भी जीर्णोंद्घार कराया जाएगा, लेकिन पहले चरण में 298 ग्राम पंचायतों में भवन बनाए जाएंगे। इसके बाद अन्य ग्राम पंचायतों के भवनों के जीर्णोंद्घार का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के विकासखंड-----ग्राम पंचायतों की संख्या
बलियाखेड़ी------75
पुवांरका----------93
मुजफ्फराबाद----100
सढ़ौली कदीम----84
सरसावा----------103
नकुड़-------------85
गंगोह-------------98
नानौता-----------55
रामपुर मनिहारान---56
देवबंद-------------64
नागल-------------74
298 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत भवन बनाए जाएंगे। इसके के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसमें मनरेगा के श्रमिकों को भी काम दिया जाएगा। जल्द भवनों के निर्माण के लिए कार्य शुरू कराया जाएगा।
राजेंद्र प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed