{"_id":"6acfe5ba64bbc0c51d0bd21b","slug":"panchayat-bans-the-entry-of-the-accused-into-the-village-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-185934-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पंचायत में आरोपियों के गांव में घुसने पर लगाई पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पंचायत में आरोपियों के गांव में घुसने पर लगाई पाबंदी
विज्ञापन
लखनौती। गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव शकरपुर में पांच दिन पूर्व दूसरे समुदाय के कबाड़ियों द्वारा किए गए हमले की घटना के बाद ग्रामीणों ने पंचायत कर आरोपियों को गांव में न घुसने देने का निर्णय लिया है। साथ ही तय किया गया कि आरोपियों की किराए की दुकानें भी खाली कराई जाएंगी।
बता दें, कि पिछले शुक्रवार को शकरपुर निवासी राघव एवं पखनपुर निवासी आमिल के बीच बाइक टकराने के बाद मारपीट हो गई थी। उस दौरान लोगों ने बीच-बचाव करा दिया था। आरोप है कि इसके बाद गांव पखनपुर के युवा आधा दर्जन बाइकों पर सवार होकर पहुंचे और हमला बोल दिया था। इस मामले में 8 नामजद समेत 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसमें पुलिस ने अभी तक तीन आरोपियों को ही गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्यप्रणाली से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को पंचायत कर प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि मामले में लीपापोती की गई और शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो बड़ी पंचायत कर आगामी रणनीति तय की जाएगी।
आरोपियों के गांव में घुसने पर भी पाबंदी लगा दी गई। इस दौरान विकास मास्टर, सुशील सैनी, ध्यान सिंह, नवीन सैनी, शिवकुमार प्रधान, नीशु, सन्नी जगपाल प्रधान, वीरेंद्र, पवन सैनी, सूरजभान कश्यप, मोनू कश्यप, शिवकुमार पांचाल, कुलदीप, ईसम और हरपाल प्रधान आदि मौजूद रहे। सीओ गंगोह शैलेंद्र कुमार गौतम का कहना है कि आरोप निराधार है। आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।