फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Paddy transplanting backward due to delay in monsoon

मानसून में देरी से धान की रोपाई हुई पछेती

Sun, 11 Jul 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Paddy transplanting backward due to delay in monsoon
सहारनपुर। मानसून आने में हो रही देरी से जनपद में जहां धान की रोपाई पिछड़ रही है, वहीं गन्ना सहित अन्य फसलों पर भी इसका विपरीत असर पड़ रहा है। जनपद में करीब 60 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती होती है। अब तक मात्र 40 फीसदी ही धान की रोपाई हो सकी है। यदि मानसून की बारिश शुरू हो जाती तो यह आंकड़ा 70 फीसदी तक पहुंच जाता।
विज्ञापन

आमतौर पर जनपद में इस समय तक मानसून की दस्तक हो जाती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। किसान अभी भी मानसून की राह देख रहे हैं। मानसून की बारिश नहीं होने से जहां धान की रोपाई प्रभावित हो रही है, वहीं गन्ना सहित अन्य फसलों पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। मानसूनी बरसात के इंतजार में धान की रोपाई पिछड़ रही है। जिन किसानों ने धान की रोपाई कर दी है उनके सामने उसे बचाने की चुनौती है। बारिश नहीं होने से किसानों को ट्यूबवेल, रजबहे या डीजल पंप से फसलों को पानी देना पड़ रहा है। इससे फसल की लागत में बढ़ोत्तरी होना तय है। धान के साथ ही गन्ना सहित अन्य फसलों की बढ़वार भी मानसून की बारिश नहीं होने से प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

धान की रोपाई में हो रही देरी
नागल क्षेत्र के गांव मीरपुर मोहनपुर निवासी किसान प्रमोद वालिया ने बताया कि बारिश नहीं होने और बिजली कम आने से धान की रोपाई पिछड़ रही है। यदि बारिश शुरू हो जाती तो अब तक अधिकांश धान की रोपाई कर दी जाती। गांव साधारणसिर निवासी किसान नीरज राणा का कहना है कि बारिश का इंतजार हो रहा है। ट्यूबवेल से गन्ना आदि फसलों में सिंचाई करें या धान लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमतौर पर जिले में जून के अंतिम सप्ताह तक मानसून की बारिश शुरू हो जाती है। इस बार मानसूनी बरसात अभी तक नहीं होने से धान की रोपाई पिछड़ रही है। जिले में अभी तक करीब 40 फीसदी ही धान की रोपाई हो सकी है। यदि बारिश शुरू हो जाती तो अब तक 70 प्रतिशत से अधिक रकबे में धान लग जाते। - धीरज कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed