फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Paddy tractor-trolleys are not getting entry into Haryana, patience is running out

Saharanpur News: धान की ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को हरियाणा में नहीं मिल रही एंट्री, टूट रहा सब्र का बांध

Sat, 25 Oct 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 25 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Paddy tractor-trolleys are not getting entry into Haryana, patience is running out
मिर्जापुर। हथिनीकुंड बैराज हरियाणा बॉर्डर पर धान मंडी में प्रवेश मिलने की आस के चलते दो दिन से किसान धान की भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को लिए खड़े रहे, लेकिन उन्हें हरियाणा में एंट्री नहीं मिल सकी। शुक्रवार को भी यही स्थिति रही।
विज्ञापन

बता दें, कि यूपी के किसान अपनी धान की फसल को हरियाणा की खिदराबाद मंडी में बेचने के लिए हरियाणा बॉर्डर की हथिनीकुंड बैराज पुलिस चौकी से होकर जाते हैं। पिछले कई दिनों से किसान अपनी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को लिए पुलिस चौकी पर खड़े हैं, लेकिन इन्हें जाने नहीं दिया जा रहा है। गत बुधवार को तो भाकियू (लोकशक्ति) कार्यकर्ताओं ने जैसे- तैसे अधिकारियों से वार्ता कर किसानों की धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को निकलवा दिया था।
विज्ञापन

उसी आस को लिए किसान दो दिन से अपनी धान से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को लिए हुए खड़े रहे, लेकिन हरियाणा के अधिकारियों की हठधर्मिता के चलते उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed