फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Paddy procurement picks up pace

ान खरीद ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 367 मीट्रिक हुई खरीद

Sun, 17 Oct 2021 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement picks up pace
सहारनपुर। जनपद में धान की सरकारी खरीद ने रफ्तार पकड़ ली है। एक अक्तूबर से खरीद शुरू हुई थी। अब तक 367 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। यह गत वर्ष में इस अवधि में खरीदे गए धान से 147 मीट्रिक टन अधिक है। जनपद में अब तक 100 किसानों से धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन

किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए सरकार धान की खरीद करती है। इसके तहत सरकार सामान्य एवं ग्रेड ए श्रेणी के धान की खरीद करती है। जनपद में धान खरीद कराने के लिए 25 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें से आठ क्रय केंद्र खाद्य विभाग, तीन भारतीय खाद्य निगम और 14 क्रय केंद्र उत्तर प्रदेश सहकारी संघ (पीसीएफ) शामिल हैं। प्रदेश सरकार ने सामान्य श्रेणी के धान का भाव 1940 और ग्रेड ए धान का भाव 1960 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर रखा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी 2022 तक धान की सरकारी खरीद होगी। वहीं, बासमती धान की खरीद सरकारी क्रय केंद्रों की बजाए मंडी में आढ़तियों के माध्यम से होती है।
विज्ञापन

बीते 16 दिन में जनपद में 367 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। गत वर्ष इस समय तक 220 मीट्रिक टन धान खरीदा गया था। जिले में धान की सरकारी खरीद का लक्ष्य 12 हजार 200 मीट्रिक टन का रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान मानकों का रखें ध्यान
किसान क्रय केंद्रों पर मानक के अनुसार धान लेकर आएं। सरकारी खरीद में धान के अंदर 17 फीसदी या उससे कम नमी होनी चाहिए। खरीदे गए धान का भुगतान किसानों के बैंक खातों में 72 घंटे के अंदर भेजा जा रहा है। धान क्रय केंद्र रविवार और राजपत्रित अवकाश को छोड़कर प्रतिदिन सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खुलेंगे।-संजीव राय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed