{"_id":"6830c9bc8c89bac143084ad1","slug":"packets-of-refined-oil-and-milk-powder-were-hidden-in-the-straw-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-150124-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भूसे में छिपा दिए रिफाइंड और दूध पाउडर के पैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भूसे में छिपा दिए रिफाइंड और दूध पाउडर के पैकेट
Sat, 24 May 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 24 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
सरसावा क्षेत्र के गांव नवादा में जांच करती खाद्य विभाग की टीम। श्रोत ग्रामीण
पुलिस प्रशासन व खाद्य सुरक्षा विभाग ने नवादा गांव में की कार्रवाई, तीन नमूने लिए
रात में रेकी, मिक्सी बराबर वाले घर में फेंकी
350 लीटर मिलावटी दूध कराया नष्ट
फोटो समाचार -
संवाद न्यूज एजेंसी
सरसावा / सहारनपुर। पुलिस-प्रशासन और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह सरसावा के गांव नवादा में छापा मारा। छापा लगते ही मालिक ने रिफाइंड और दूध पाउडर के पैकेट भूसे में दबा दिए, जबकि मिक्सी को बराबर वाले घर में फेंक दिया। टीम ने मौके पर 350 लीटर दूध नष्ट कराया। तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए।
गांव नवादा में कुछ दिनों से मिलावटी दूध की शिकायत मिल रही थी। बृहस्पतिवार रात पुलिस-प्रशासन और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने गांव में रेकी। इसके बाद शुक्रवार को दिन निकलते ही टीम ने मुस्तफा के मकान पर छापे मारा । एसडीएम नकुड़ संगीता राघव, डिप्टी कलक्टर अंकुर वर्मा, सहायक आयुक्त प्रथम अशोक कुमार शर्मा पहुंच गए। टीम को देखकर मकान मालिक ने रिफाइंड की बोतल और दूध पाउडर के पैकेटों को भूसे में छिपा दिया। दूध तैयार करने वाली मिक्सी को पड़ोसी के घर में फेंक दिया। टीम ने घर की तलाशी ली तो भूसे से रिफाइंड व दूध के पैकेट निकाले गए। पड़ोसी के यहां से मिक्सी मंगाई। पाउडर वाले पैकेट से दूध किया जा रहा था, जिसमें रिफाइंड मिलाते थे। टीम ने मिलावटी 350 दूध को मौके पर ही नष्ट कराया। दूध, रिफाइंड ऑयल और दूध पाउडर का नमूना लिया गया। टीम में सहायक आयुक्त द्वितीय पवन कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनजंय शुक्ला आदि रहे।
हरियाणा में करते थे दूध की सप्लाई
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच में पता चला कि मुस्तफा दूध को तैयार कर हरियाणा के यमुनानगर में सप्लाई करता था। रिफाइंड व दूध पाउडर पैकेट को सील करते हुए थाने के सुपुर्द कर दिया। पिछले काफी समय से मिलावटी दूध का धंधा चल रहा था।