फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Oxygen will be supplied directly from the plant in High Dependency Unit

Saharanpur News: हाई डिपेंडेंसी यूनिट में सीधे प्लांट से होगी ऑक्सीजन की सप्लाई

Sun, 10 Dec 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 10 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Oxygen will be supplied directly from the plant in High Dependency Unit
जिला महिला अस्पताल की हाई डिपेंडेंसी यूनिट।
- जिला महिला अस्पताल में बनी 14 बेड की एचडीयू, जल्द होगी शुरू
विज्ञापन

- यूनिट में अति गंभीर गर्भवती महिलाओं को किया जाएगा भर्ती, नहीं होगी दिक्कत
- फिनिशिंग का चल रहा काम, हर बेड ऑक्सीजन युक्त, अलग से तैनात होगा स्टाफ
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गंभीर रूप से बीमार गर्भवती महिलाओं के इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल में हाई डिपेंडेंसी यूनिट बनकर तैयार हो गई है, जो जल्द ही शुरू हो जाएगी। 14 बेड की यूनिट को ऑक्सीजन प्लांट से जोड़ दिया है। अब सीधे ऑक्सीजन की सप्लाई होगी। भर्ती होने वाले गर्भवती महिलाओं को दिक्कत नहीं होगी। हर बेड ऑक्सीजन युक्त हैं। स्टाफ भी अलग से तैनात होगा।
जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से गंभीर गर्भवती महिलाओं को जिला महिला अस्पताल रेफर किया जाता है। कभी-कभी यहां पर भी सुविधाओं का अभाव में समस्या हो जाती है। इस स्थिति को देखते हुए मातृ मृत्युदर को कम करने के लिए यहां पर हाई डिपेंडेंसी यूनिट बनाई जा रही है, जो बनकर तैयार हो गई। अब केवल फिनिशिंग का ही काम चल रहा है। बेड आ गए हैं। 14 बेड की हाई डिपेंडेंसी यूनिट में हर बेड ऑक्सीजन युक्त हैं। मॉनिटर की सुविधा भी होगी। अति गंभीर महिलाओं को एचडीयू में भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए महिला अस्पताल से ही स्टाफ को रखा जाएगा। खास बात यह है कि ऑक्सीजन प्लांट से एचडीयू को जोड़ दिया है। अभी प्लांट से एसएनसीयू तक ही ऑक्सीजन आती थी। ऐसे में हाई डिपेंडेंसी यूनिट में भर्ती होने वाली महिलाओं को ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- वर्जन : अस्पताल में 14 बेड की हाई डिपेंडेंसी यूनिट बनकर तैयार हो गई है। बेड भी आ गए हैं। यूनिट में ऑक्सीजन की सप्लाई सीधे प्लांट से होगी। इसमें भर्ती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। अलग से स्टाफ की तैनाती होगी। - डॉ. इंद्रा सिंह, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed