फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Overbridge construction work stopped due to protest

पेपर मिल अधिकारियों के विरोध के चलते ओवरब्रिज निर्माण कार्य रुका

Thu, 22 Sep 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Overbridge construction work stopped due to protest
महानगर में डीएम आवास मार्ग पर एक साइड में रेल लाइन तक बनाया गया ओवरब्रिज का स्ट्रैक्चर। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर में सहारनपुर- रुड़की रेल लाइन पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जमीन का मसला फंसने के कारण फिलहाल रुक गया है। हालांकि सेतु निगम ने जिलाधिकारी आवास से लेकर रेल लाइन तक एक साइड के पुल का स्ट्रक्चर पूरा तैयार कर लिया है। दूसरी साइड स्टार पेपर मिल अधिकारियों ने जमीन को अपनी बता कर निर्माण कार्य रुकवा दिया है। जिस कारण ओवरब्रिज निर्माण में देरी हो रही है।
विज्ञापन

महानगर के नागरिकों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जिलाधिकारी आवास के सामने से सहारनपुर-रुड़की रेल लाइन पर इस महत्वपूर्ण ओवरब्रिज का निर्माण उप्र सेतु निगम कर रहा है। करीब एक किलोमीटर लंबा यह ओवरब्रिज नागल मार्ग को जिलाधिकारी आवास रोड से जोड़ेगा। नागल मार्ग पर यह पुल स्टार पेपर मिल के गेट के सामने से शुरू होना है। सेतु निगम बीते छह महीने से पुल का निर्माण कर रहा है। डीएम आवास से लेकर रेल लाइन तक पुल बना लिया गया है। नागल मार्ग की ओर पुल का निर्माण कार्य जमीन के मामले को लेकर रुक गया है। जहां से पुल बनना है उस जमीन को रेलवे विभाग, पीडब्ल्यूडी और स्टार पेपर मिल अधिकारी अपनी बता रहे है। हालांकि रेलवे विभाग और लोक निर्माण विभाग जमीन देने की सहमति दे चुके हैं, लेकिन अभी स्टार पेपर मिल के अधिकारियों ने जमीन को लेकर पेंच फंसा रखा है। ऐसे में ओवरब्रिज का निर्माण रुक गया है।
विज्ञापन

मंदिर और पुलिस चौकी भी हटेगी
सहारनपुर। ओवरब्रिज के निर्माण के दौरान पेपर मिल गेट के बाहर बनी पुलिस चौकी और मंदिर भी पुल में आ रहे हैं, जिस कारण दोनों को तोड़ा जाएगा।
पुल बनने से मिलेगी राहत
सहारनपुर। पुल बनने से नागरिकों को जाम नहीं लगने से बड़ी राहत मिलेगी। पुल निर्माण के बाद नागल मार्ग से देहरादून, शाकंभरी, विकासनगर जाने वाले वाहनों को कलक्ट्रेट रोड और दिल्ली रोड पर नहीं जाना पड़ेगा। वह सीधे इस ओवरब्रिज से होकर जिला चिकित्सालय से डॉ. आंबेडकर चौक पहुंचेंगे। देहरादून चौक से आने वाले वाहन भी शहर में जाने के बजाए इस पुल से नागल रोड पर उतर कर मेरठ, मुजफ्फरनगर की ओर जा सकेंगे, साथ ही शहर में रेलवे रोड, दिल्ली रोड, कलक्ट्रेट रोड पर भी कम वाहन आने से भी जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

75.37 करोड़ रुपये की परियोजना
सहारनपुर। इस ओवरब्रिज की लंबाई 957.15 मीटर है। इस परियोजना का कुल बजट 75.37 करोड़ रुपये है। फरवरी में पुल का निर्माण शुरू हुआ था, जिसे अगले वर्ष दिसंबर तक पूरा करने का समय निर्धारित है।
जिलाधिकारी आवास से लेकर रेल लाइन तक एक साइड में पुल के स्ट्रक्चर का निर्माण हो चुका है, लेकिन दूसरी साइड नागल रोड पर स्टार पेपर मिल अधिकारी जमीन को अपनी बता रहे है, जबकि जमीन रेलवे विभाग और लोक निर्माण विभाग की है। इसी कारण दूसरी साइड में पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इस संबंध में जिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है। जमीन के मसले का निस्तारण होने पर दूसरी साइड भी पुल का निर्माण शुरू कराया जाएगा।

- सतेंद्र सिंह, परियोजना प्रबंधक, उप्र सेतु निगम

महानगर में डीएम आवास मार्ग पर एक साइड में बनाया गया रेलवे ओवरब्रिज का स्ट्रैक्चर।

महानगर में डीएम आवास मार्ग पर एक साइड में बनाया गया रेलवे ओवरब्रिज का स्ट्रैक्चर।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed