फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Overbridge built on Saharanpur-Nagal road

सहारनरपुर-नागल मार्ग पर ओवरब्रिज बना

Fri, 15 Apr 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Overbridge built on Saharanpur-Nagal road
शेखपुरा में रेलवे लाइन पर बनाया जा रहा ओवर ब्रिज - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बीते एक साल से चल रहे सहारनपुर-नागल मार्ग पर पेपर मिल के पास रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। सेतु निगम ने पेपर मिल रोड पर बिजलीघर के पास से लेकर शेखपुरा तक पुल का निर्माण करा दिया है। अब रेलवे लाइन पर रेलवे की ओर से स्टील का पुल का निर्माण कराया जाएगा। उम्मीद है कि आगामी तीन माह में रेलवे लाइन पर स्टील का पुल निर्माण होने से इस ओवरब्रिज पर यातायात शुरू कर दिया जाएगा। इस ओवरब्रिज के बनने से पेपर मिल रोड लगने वाले जाम से निजात मिलेगी, साथ ही यात्रा भी और सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन

सहारनपुर-नागल मार्ग पर स्टार पेपर मिल के सामने रेलवे क्रासिंग के कारण इस मार्ग पर यातायात जाम रहता है। पेपर मिल रोड स्थित बिजलीघर से लेकर नागल मार्ग पर शेेखपुरा तक एक किलोमीटर लंबे ओवरब्रिज का प्रस्ताव कई साल पहले शासन से मंजूर हुआ था। गत वर्ष सेतु निगम की ओर से ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराया गया था। यह ओवरब्रिज अब लगभग बन कर तैयार हो गया है। सेतु निगम ने दोनों ओर पुल का निर्माण करा दिया है। अब केवल रेलवे लाइन के ऊपर पुल की निर्माण होना बाकी है, जिसे रेलवे विभाग ही बनाएगा। रेलवे विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रेलवे लाइन पर स्टील का स्ट्रेचर रखा जाएगा, जिसका निर्माण कराया जा रहा है। आगामी तीन माह में इस स्ट्रेचर को रेलवे लाइन पर रख दिया जाएगा।
विज्ञापन

- पेपर मिल रोड के बिजलीघर से लेकर दूसरी ओर शेखपुरा तक ओवरब्रिज का निर्माण करा दिया गया है। अब केवल रेलवे को स्टील का पुल बनाना बाकी है।
- सतेंद्र सिंह परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
पटरी में भी रेल लाइन पर पुल बनेगा
सहारनपुर। सहारनपुर-नागल मार्ग पर पटरी में भी पटरी से रुड़की जा रही रेल लाइन पर पुल को निर्माण होगा। यहां पर करीब दो सौ मीटर दो लेन के पुल के निर्माण की पैरवी सांसद फजलुर्रहमान ने की थी। बाद में सेतु निगम ने प्रस्ताव बना कर शासन को भेजा था, जिसे मंजूर कर लिया गया है। सांसद ने बताया कि इसके लिए 28.84 करोड़ की धनराशि भी स्वीकृत हो गई है।

शेखपुरा में रेलवे लाइन पर बनाया जा रहा ओवर ब्रिज

शेखपुरा में रेलवे लाइन पर बनाया जा रहा ओवर ब्रिज- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed