भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता का अशोभनीय वीडियो बनाने पर आक्रोश
बेहट। कथित भाजपा नेता की ओर से भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत का अशोभनीय वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में यूनियन के कार्यकर्ताओं ने थाना मिर्जापुर में शिकायत दी है। इस मामले में संगठन के तहसील अध्यक्ष ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर भी दी है। थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
शनिवार की सुबह भारतीय किसान यूनियन के तहसील बेहट अध्यक्ष सचिंद्र राणा के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भीड़ थाना मिर्जापुर पहुंची। आरोप लगाया कि मिर्जापुर पोल निवासी भाजपा नेता ने 29 जनवरी को मुजफ्फरनगर में चल रही संगठन की पंचायत के दौरान टिकैत की अशोभनीय वीडियो बनाकर वायरल किया है। इस वीडियो से भारतीय किसान यूनियन से जुड़े लोगों की भावनाएं आहत हुई है। इसलिए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जरूरी है। इस पर थाना प्रभारी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है। तहसील अध्यक्ष ने नामजद तहरीर दी है। भाकियू के जिला सचिव हाजी मौ. आलीम प्रधान, तहसील अध्यक्ष सचिन्द्र राणा, शहजाद रावत, साजिद रावत, मौ. जावेद, डॉ सुनील डीलर, जहांगीर खान, रविंद्र राणा, नॉशाद प्रधान, राव आतिफ, मौ कामिल, राकिब अली, प्रमोद कुमार, मौ मुकीम आदि शामिल रहे। इस संबंध में थाना प्रभारी अमरदीप लाल का कहना है, कि तहरीर मिली है। आरोपी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी अनुज सैन निवासी मिर्जापुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।