{"_id":"5eeba9ad8ebc3e432a62b349","slug":"outrage-china-s-effigy-burnt-saharanpur-news-mrt487054935","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के पुतले फूंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन के पुतले फूंके
विज्ञापन
गलवां घाटी में हमले में शहीद भारतीय जवानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धाजंलि देते भाजपाई
- फोटो : DEVBAND
देवबंद/छुटमलपुर (सहारनपुर)। चीनी सैनिकों द्वारा धोखे से भारत के जवानों पर हमला किए जाने से लोगों में भारी आक्रोश है। बृहस्पतिवार को विभिन्न संगठनों ने चीन और उसके राष्ट्रपति के पुतलों को फूंकते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान भारत सरकार से चीन को उसकी ही भाषा में जवाब दिए जाने की भी मांग की गई।
देवबंद में सपा के सहारनपुर विधायक संजय गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते डाक बंगले के सामने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। विधायक ने कहा कि चीन भारतीय सेना को कमजोर समझने की गलती न करे। हमारी सेना हर परिस्थिति में दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। सहकारी गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन चौधरी प्रविंद्र कुमार व जिला उपाध्यक्ष तौसीफ अहमद जग्गी ने चीन को हद पार न करने की सलाह दी। पुतला दहन में डा. वाजिद, लुकमान त्यागी शमशाद चौधरी आदि रहे। उधर, गांव कुरड़ी में ग्रामीणों ने चीन का पुतला दहन कर नारेबाजी की। युवाओं ने रोष प्रकट करते हुए चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इस दौरान सौरभ, धर्मेंद्र , ऋषिपाल सैनी, श्री कांत त्यागी, हिमांशु, कन्हैया, शिवम, विजय, त्यागी, बॉबी सैनी व कल्लू रहे।
छुटमलपुर में व्यापार मंडल ने अपने अध्यक्ष मांगेराम शर्मा की अगुवाई में चीन का पुतला फूंक कर चीनी सामान के बहिष्कार का आह्वान किया। इस दौरान महामंत्री विकास गुप्ता, नवीन खुराना, कोषाध्यक्ष सईद मालिक, ऋषिपाल धीमान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, संदीप रुहेला, भूपेंद्र राणा, प्रमोद भारद्वाज, राजीव शर्मा, अकरम अंसारी, राजकुमार सैनी, भीमसेन, भुनेश्वर शर्मा व नीटू धीमान रहे।
विज्ञापन
गलवां घाटी में शहीद जवानों को मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि
देवबंद। भाजपाइयों ने शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार की रात नगर के सुभाष चौक पर भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग ने कहा कि हर भारतवासी आज अपने वीर सैनिकों के जज्बे और साहस पर गर्व कर रहा है। उन्होंने लोगों से चाइनीज उत्पादों का परित्याग कर चीन को आर्थिक मोर्चे पर भी सबक सिखाने का आह्वान किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अरुण गुप्ता, राजेश अनेजा, रविंद्र चौधरी, विकास त्यागी, अंकित राणा, प्रमोद शाही, पवन धीमान, दीपक गर्ग, अमित गर्ग, हरिओम सिंघल रहे।
चीन के बने सामान को पूरी तरह से बैन करे सरकार: डॉ योगेंद्र सिंह राणा
छुटमलपुर। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष डा योगेंद्र सिंह राणा ने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि वह चीन के बने उत्पादों को देश में प्रतिबंधित करे। साथ ही शहीद हुए हर एक जवान का बदला लिया जाए। उन्होंने कहा कि देश सैनिकों की शहादत को कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा कि हमें नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर पूरा भरोसा है कि वह देश का मस्तक कभी झुकने नहीं देंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे खुद भी चीन के सामान का बहिष्कार कर उसकी आर्थिक रीढ़ तोड़ने का काम करें। मंडल प्रभारी मानवेंद्र सिंह चौहान, जिला प्रभारी अजय सिंह, जिला संयोजक नरेंद्र बालियान, जिला सह संयोजक अनूप सिंह, जिला महामंत्री संदीप राणा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट जितेंद्र राणा आदि रहे

विधायक संजय गर्ग के नेतृत्व में चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंकते सपा कार्यकर्ता- फोटो : DEVBAND

छुटमलपुर में चीन के पुतले के साथ व्यापार मंडल पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR