फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Outrage among BKU workers over threat to Rakesh Tikait

राकेश टिकैत को धमकी पर भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश

Mon, 28 Mar 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Outrage among BKU workers over threat to Rakesh Tikait
छुटमलपुर/नानौता (सहारनपुर)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत को फोन पर धमकी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पुलिस से की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

छुटमलपुर के संत नगर में डॉ. राजबीर कांबोज के निवास पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह धमकी केवल राकेश टिकैत को नहीं है पूरे संगठन को दी गई है। इसे बरदाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता किसी भी आंदोलन के लिए तैयार हैं। बैठक में युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज, सोविंद्र कांबोज, चौ. श्याम सिंह, अनुज कुमार, मंजेश कुमार, विकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नानौता में यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री अमीर हैदर जैदी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा जो गुंडे, मवाली व असामाजिक तत्व राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से फोन पर अभद्र भाषा के साथ जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, यदि उनमें हिम्मत हैं तो वे सामने आकर बात करें। उन्हें पता चल जाएगा कि चौ. राकेश टिकैत से बदतमीजी का क्या अंजाम होता है। उन्होंने इस संबंध में प्रदेश के डीजीपी से कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेश भर में आंदोलन की चेतावनी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed