फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Organic products will be stalled in Mandi complex

मंडी परिसर में लगेगा जैविक उत्पादों का स्टाल

Fri, 07 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Organic products will be stalled in Mandi complex
सहारनपुर। उपभोक्ताओं को उच्च कोटि के जैविक उत्पाद उपलब्ध कराने और किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक करने के लिए मंडी समिति प्रत्येक महीने में दो बार जैविक उत्पादों के स्टाल लगवाएगा। इस स्टॉल पर जैविक फल, सब्जी, खाद्यान्न, दलहन, गुड़ और सरसों का तेल सहित अन्य उत्पाद उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

जैविक खेेती को प्रोत्साहन देने के लिए मंडी समिति परिसर में जैविक उत्पादों का स्टाल लगाई जाएगी। मंडी सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि जैविक उत्पादों की बिक्री के लिए स्टॉल की व्यवस्था की गई। बृहस्पतिवार को संघर्ष जैव ऊर्जा किसान उत्पादक संघ (एफपीओ) के प्रतिनिधि संजय सैनी ने शक्कर, लैमन ग्रास ऑयल, लैमन टी, रूम फ्रेशनर, सैनिटाइजर आदि की बिक्री कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सचिव ने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय बृहस्पतिवार को सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक जैविक उत्पादन करने वाले किसान उत्पादक संघ से जुडे़ किसान अपने जैविक उत्पादों की बिक्री इस स्टॉल पर करेंगे। इससे जहां उपभोक्ताओं को शुद्ध उत्पाद मिलेंगे, वहीं किसानों को अपने उत्पादों का उचित मूल्य मिलने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्टॉल आदि की तमाम व्यवस्थाएं कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed