{"_id":"6883cc94e54c3a76a205ade4","slug":"order-to-suspend-the-secretary-of-three-pacs-committees-for-negligence-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-154852-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: लापरवाही पर तीन पैक्स समितियों के सचिव को निलंबित करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: लापरवाही पर तीन पैक्स समितियों के सचिव को निलंबित करने के आदेश
Fri, 25 Jul 2025 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने पैक्स कंप्यूटराइजेशन योजना के तहत कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में की। उन्होंने लापरवाही पर बीपैक्स अनवरपुर बरौली के सचिव रोहित राणा, रणदेवा समिति के सचिव निखिल शर्मा और पटनी के सचिव कुलदीप को निलंबित करने के आदेश दिए।
जिलाधिकारी ने पहले चरण में चयनित 66 बीपैक्स में से मात्र 26 पैक्स समिति की ओर से वर्ष 2023-24 का कार्य पूर्ण करने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने 31 जुलाई तक समितियों को वर्ष 2023-24 के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक को निर्देश दिए कि यदि बी पैक्स समिति समय सीमा के भीतर निर्देशों का पालन नहीं करता है तो एक अगस्त 2025 के बाद सचिव के स्थानांतरण, निलंबन से संबंधित पत्रावली पेश की जाए। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी पैक्स समिति घाटेड़ा के सचिव राजकुमार व कर्मचारी गौरव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने आगे के कार्य को 31 जुलाई तक पूरा करने को कहा।
जिले में रासायनिक उर्वरक की उपलब्धता और वितरण के विषय में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उर्वरक की बोरियों पर किसी भी प्रकार के अन्य उत्पादों की टैगिंग न की जाए। किसी भी दशा में उर्वरक तय दाम से अधिक विक्रय न हो। सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। इस मौके पर एआर को-ऑपरेटिव रवि शंकर, समिति सदस्य और पैक्स सचिव आदि मौजूद रहे।