फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   order to seal the cracker factory

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दिए पटाखा फैक्ट्री को सील करने के आदेश

Tue, 31 May 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
order to seal the cracker factory
बिहारीगढ़। गांव सतपुरा के समीप स्थित पटाखा फैक्टरी का सोमवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रणता ऐश्वर्या ने आकस्मिक निरीक्षण किया। फैक्टरी में मिली खामियों के चलते तत्काल प्रभाव से दो लाइसेंस निरस्त कर सील करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीते डेढ़ वर्ष में सतपुरा के समीप स्थित बालाजी पटाखा फैक्टरी में दो बार आग लगी तथा एक बार विस्फोट हुआ। इन हादसों में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हुई। बीते सप्ताह विस्फोट के बाद बीती शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बेहट प्रणता ऐश्वर्या ने निरीक्षण किया। वहां मौजूद मैनेजर अमित कुमार सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और न ही प्रपत्र दिखा सके। इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खामियां मिलने पर लाइसेंस नंबर 59 और 60 को निरस्त कर दिया। उन्होंने थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ को फैक्टरी सील करने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को फैक्टरी में काम न करने की भी हिदायत दी। इस दौरान नायब तहसीलदार अनिल कुमार भी मौजूद रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में फैक्टरी सील कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed