फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Opposition to the team that arrived to remove encroachment from Circuit House Road

Saharanpur News: सर्किट हाउस रोड से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध

Mon, 09 Mar 2026 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the team that arrived to remove encroachment from Circuit House Road
सर्किट हाउस रोड के चौड़ीकरण के लिए पहुंची टीम का विरोध करते स्थानीय लोग
- विरोध करने वालों का आरोप, अतिक्रमण हटाने से पहले नहीं दिए गए नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सड़क के चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने पहुंची लोक निर्माण विभाग की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। क्षेत्रवासियों ने जेसीबी को काम करने से रुकवा दिया।
सर्किट हाउस मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य किया जाना है। उससे पहले इसके दोनों ओर हुए अतिक्रमण को हटाया जाना है। विभाग के कर्मचारी जेसीबी लेकर रविवार को लेबर कॉलोनी के पास पहुंचे। जैसे ही जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की गई तो लोग विरोध में उतर आए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर शिक्षा के मंदिर को तोड़ा जा रहा है। आरोप लगाया कि विभाग स्कूल को सड़क की सीमा में बता रहा है, जबकि ऐसा नहीं है। उन्होंने विभाग की टीम का घेराव करते हुए काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का यह भी आरोप था कि अतिक्रमण हटाने से पहले लोगों को नोटिस नहीं दिए गए। जबकि उन्हें अतिक्रमण खुद हटाने के लिए समय दिया जाना चाहिए था। विरोध करने वालों में अशोक मलिक, राजकुमार, अरविंद, भानुप्रताप सिंह, सीपी सिंह, ओम सिंह, मोनू कुमार, राजेंद्र कुमार, जगन्नाथ, विजयपाल, रणदीप राणा, विश्वनाथ तिवारी, यशपाल, नरेश, संजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed