फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Opposition to installation of smart meters, officials accused of discrimination

Saharanpur News: स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध, अधिकारियों पर भेदभाव बरतने का आरोप

Sat, 08 Nov 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 08 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Opposition to installation of smart meters, officials accused of discrimination
देवबंद। तल्हेड़ी चुंगी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची विद्युत निगम की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। हंगामे के चलते टीम को वापस लौटना पड़ा। इस दौरान उपभोक्ताओं ने विद्युत निगम अधिकारियों पर भेदभाव करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता मृत्युंजय शाही शुक्रवार को टीम के साथ स्मार्ट मीटर लगाने के लिए तल्हेड़ी चुंगी क्षेत्र में पहुंचे थे। उन्होंने एक उपभोक्ता के आवास पर मीटर लगाने का काम शुरु ही किया था, तभी वहां लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। उपभोक्ता रहीम, करीम, अब्दुल बारी, अफजाल, ताहिर आदि ने आरोप लगाया कि निगम अधिकारी स्मार्ट मीटर लगाने में भेदभाव बरत रहे हैं। यह मीटर लगने से बिल ओर अधिक बढ़ जाएगा। पहले ही बिजली की दरें बहुत अधिक हैं। एक्सईएन मृत्युंजय शाही ने उपभोक्ताओं को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन लोग नहीं माने। लोगों के विरोध के चलते टीम को वापस लौटना पड़ा। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed