फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Opposition kept cheating the poor: Bhupendra

गरीबों के साथ धोखा करता रहा विपक्ष : भूपेंद्र

Mon, 27 Feb 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 27 Feb 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Opposition kept cheating the poor: Bhupendra
भाजपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह का खड़े होकर स्वागत करते क्षेत्रीय अध्यक्ष
सहारनपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि गरीबों के अधिकारों को लूटने वाले लोग लंबे समय तक गरीबी हटाओ का नारा देकर सत्ता में रहे। विपक्ष ने हमेशा गरीबों के साथ धोखा किया। मोदी और योगी सरकार ने हर वर्ग का उत्थान किया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि गरीबी हटाओ का नारा देकर सत्ता में रहने वालों ने देश के गरीबों को लूटा है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार गरीबों के कल्याण के प्रति दृढ़ संकल्पित हैं। गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में कई काम किए गए हैं। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जो कहा, उसमें अधिकांश कार्य पूरे कर दिए हैं और जो रह गए हैं, उन पर भी काम चल रहा है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। नागरिकता संशोधन कानून सहित कई कार्य किए गए। देश और प्रदेश की जनता ने 2014 से लगातार भाजपा को सेवा को मौका दिया है। हमारी सरकारों ने भी बिना किसी भेदभाव के विकास गति को बढ़ाने का कार्य किया। पूर्व की सरकारों में बिजली देने तक में भेदभाव किया जाता था। हमने समान रूप से प्रदेश और देश का विकास किया है। चारों तरफ सड़कों का जाल बिछा है। बिजली आपूर्ति में सुधार हुआ है और प्रदेश से गुंडे माफिया का सफाया किया गया। इस सबका परिणाम है पिछले दिनों हुई ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में देश-विदेश के उद्यमियों ने प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश की सहमति जताई। अब उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय मंत्री सुरेंद्र नागर, पुरुषोत्तम रुपाला, सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक देवेंद्र निम, मुकेश चौधरी, जिला प्रभारी डीके शर्मा, जिलाध्यक्ष डाॅ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, को-ऑपरेटिव बैंक चेयरमैन राजपाल सिंह जुड्डा, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम, निवर्तमान महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह का खड़े होकर स्वागत करते क्षेत्रीय अध्यक्ष

भाजपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह का खड़े होकर स्वागत करते क्षेत्रीय अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed