फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Opposition is a factory of corrupt people, Aligarh will be locked: Keshav Prasad Maurya

भ्रष्टाचारियों की फैक्टरी है विपक्ष, लगेगा अलीगढ़ का ताला : केशव प्रसाद मौर्य

Sun, 14 Apr 2024 03:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Opposition is a factory of corrupt people, Aligarh will be locked: Keshav Prasad Maurya
सहारनपुर। प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्षी गठबंधन भ्रष्टाचारियों की फैक्टरी है, जिस पर इस बार के चुनाव में अलीगढ़ का ताला लगेगा। भाजपा और एनडीए गठबंधन 400 से अधिक सीटें जीतेगा।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब तो इंडी गठबंधन के प्रत्याशी ने राम-राम बोलना शुरू कर दिया है। विपक्ष में बौखलाहट है और अंतरकलह है। चुनाव से पहले ही विपक्ष निराशा के गर्त में डूब गया है। भाजपा सुरक्षा, विकास और जनहित में चलाई योजनाओं के मुद्दे पर चुनाव जीतेगी। गांव-गांव गली-गली से आवाज आ रही है कि चार जून को इस बार प्रचंड बहुमत के साथ मोदी सरकार है। सपा और कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को बचाते हैं, लेकिन भाजपा सरकार उन पर कार्रवाई करती है। देश नई ऊंचाई पर जा रहा है।
विज्ञापन

राजपूत समाज की नाराजगी के सवाल पर कहा कि भाजपा से कोई नाराज नहीं है। उन्होंने कहा कि 500 वर्ष बाद इस बार रामलला रामनवमी पर भव्य मंदिर में होंगे। उन्होंने कहा कि आज बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती है। हम सबको बाबा साहब के आदर्श को आत्मसात करना होगा। बाबा साहब हम सबके आदर्श हैं। इस दौरान राज्यमंत्री बृजेश सिंह, विधायक राजीव गुम्बर, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, जिंप अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, प्रभारी डी केशर्मा, वाई पी सिंह, अशोक मोंगा, नरेश सैनी, बिजेंद्र कश्यप, गौरव गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
प्रत्येक बूथ जीतना हमारा लक्ष्य
पत्रकार वार्ता के पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चुनाव संचालन समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही सरकार बनेगी। ये चुनाव राष्ट्रवाद और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला है। प्रधानमंत्री ने देश का पूरी दुनिया में डंका बजवाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ जीतने के टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed