फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Operator did not get honorarium, stopped water supply of three villages

Saharanpur News: ऑपरेटर को नहीं मिला मानदेय, ठप कर दी तीन गांवों की पानी की सप्लाई

Sun, 25 Aug 2024 02:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 25 Aug 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Operator did not get honorarium, stopped water supply of three villages
मिर्जापुर। ऑपरेटर को मानदेय न मिलने के कारण जल निगम की शेरपुर पैलो परियोजना से जुड़े ग्रामीणों को पिछले तीन दिन से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। पानी न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने योजना पर पहुंच जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जल निगम की शेरपुर पैलो परियोजना से गांव शेरपुर पैलो एवं चाणचक की लगभग 6000 आबादी को पेयजल आपूर्ति होती है। परियोजना पर कार्यरत ऑपरेटर को मानदेय न मिलने के कारण उसने तीन दिन पहले पेयजल आपूर्ति बंद कर दी थी। ग्रामीणों ने पेयजल परियोजना पहुंच घड़े एवं बाल्टी के साथ पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। इस पर ग्राम प्रधान डाॅ. मोहम्मद आकिल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ऑपरेटर को उसको मानदेय दिलाने का आश्वासन देते हुए पेयजल आपूर्ति सुचारु कराई। प्रदर्शन करने वालो में रमेशो, नरेश, असजद, युनुस, कुर्बान, मुंशी, शफक्कत अली, बबलू, इंतजार अली आदि थे।
विज्ञापन

उधर, ग्राम प्रधान ने बताया कि परियोजना ग्राम पंचायत को हैंडओवर नहीं हुई है। फिर भी पंचायत निधि से मानदेय दिया जा रहा है। पिछले पांच माह से पंचायत निधि में धन आवंटित न होने की वजह से मानदेय नहीं दिया गया। ऑपरेटर से बातचीत करके पेयजल आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed